back to top

ओडीओपी योजना की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी कंगना रनौत

लखनऊ। सिने अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि पारंपरिक उत्पादों को और अधिक ग्लैमरस करने की आवश्यकता है। ओडीओपी उत्पादों को जितने आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करेंगे, उतना लोग इसे सराहेंगे। इससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उक्त बातें गुरुवार को सिने अभिनेत्री ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल से होटल ताज में एक मुलाकात के दौरान व्यक्त किये। मुलाकात के दौरान कंगना रनौत को ओडीओपी योजना का ब्रांड एम्बेसडर बनाने पर चर्चा हुई। कंगना रनौत ने ओडीओपी योजना की ब्रांडिंग में राज्य सरकार को हर प्रकार से सहयोग देने का आश्वासन दिया। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कंगना रनौत को ओडीओपी योजना बारे में बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हजारों वर्ष पुराने परंपरागत उद्योगों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से ओडीओपी योजना शुरू की गई। हर जिले में विशिष्ट पहचान रखने वाले उत्पादों को चिन्हित किया गया है।

कारीगरों के उत्पादों को उत्कृष्ट बनाने के लिए उनको नवीनत्म तकनीकों से जोड़ा गया। कारीगरों को उन्नत किस्म के टूल दिये गये। उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग की व्यवस्था की गई। ग्लोबल स्तर पर मार्केिंटंग के लिए ई-कामर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट तथा अमेजन के साथ समझौता किया गया। कारीगरों को बैंकों से जोड़कर उनकी वित्तीय समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कंगना जी के ब्रांड एम्बेसडर बनने से इस योजना को बहुत नई उंचाई मिलेगी और ओडीओपी आमआदमी की पसंद बनेगा। कंगना रनौत ने ओडीओपी योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से भारतीय पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक स्तर पहचान मिल रही है। मोदी और योगी के कार्य करने के तरीके से लोगों का नजरिया बदला है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...