back to top

कंगना रनौत ने फिर जया बच्चन पर बोला हमला

मुम्बई। कंगना रनौत ने संसद में मशहूर अदाकारा एवं सांसद जया बच्चन द्वारा की गयी थाली संबंधी टिप्पणी पर बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया जतायी और दावा किया कि उन्हें तो थाली में सजाकर कुछ नहीं मिला। मंगलवार को जया बच्चन ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा कि इस मनोरंजन उद्योग के बारे में सोशल मीडिया पर भला-बुरा कहा जा रहा है। उन्होंने सरकार से इसकी सुरक्षा करने और उसका साथ देने की मांग की।

जया बच्चन ने बॉलीवुड में ड्रग की तस्करी एवं नशे की लत पर लोकसभा सदस्य रवि किशन और रनौत द्वारा दिये गये बयानों का हवाला देते हुए कहा, जिन लोगों ने इस उद्योग में नाम कमाया, उन्होंने इसे गटर (गंदा नाला) कहा है। मैं इससे पूरी तरह असहमत हूं मुझे वाकई बड़ा खराब लगा और शर्मिंदगी महसूस हुई, जब कल लोकसभा में हमारे एक सदस्य, जो इसी उद्योग से आते हैं, ने ये बात कही। मैं नाम नहीं ले रही। यह शर्मनाक है।

बच्चन ने कहा कि जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है। अपने भड़काऊ बयानों से सुर्खियां बटोर रही रनौत ने मंगलवार को जया बच्चन की निंदा की और बुधवार को भी उन्होंने उन पर हमला जारी रखा। रनौत ने कहा कि किस थाली की बात आप कर रही हैं, जया जी? एक ऐसी थाली दी गयी जिसमें दो मिनट की भूमिका, आईटम नंबर एवं रोमांटिक सीन की पेशकश थी और वो भी हीरो के साथ सोने के बाद।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, मैंने फिल्मोद्योग को नारीवाद का पाठ पढ़ाया, देशभक्ति वाली फिल्मों से थाली सजायी। यह मेरी अपनी थाली है जयाजी, आपकी नहीं। तनु वेड्स मनु में रनौत के साथ अभिनय करने वाली स्वरा भास्कर ने इस कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा, अपने दिमाग की गंदगी अपने तक सीमित रखिए। यदि आप मुझे गालियां देना चाहती हैं तो दीजिए … मैं खुशी खुशी आपकी बकवास सुनूंगी और आपके साथ ये कीचड़ कुश्ती लड़ूंगी। बड़ों का आदर करना भारतीय संस्कृति में पढ़ाया जाने वाला पहला पाठ है और आप स्वघोषित राष्ट्रवादी हैं। फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव ने भी रनौत की आलोचना की। वैसे जया बच्चन की संसद में उनके द्वारा दिये गये बयान को लेकर बॉलीवुड में उनके कई सहयोगियों ने प्रशंसा की है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...