back to top

कमला हैरिस सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से डेमोक्रेट उम्मीदवार चुनी गईं : ट्रम्प प्रचार टीम

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने शुक्रवार को दावा किया कि कमला हैरिस सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गईं डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हैं, क्योंकि उनके नाम पर एक भी वोट नहीं पड़ा। ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने कमला के चयन की प्रक्रिया को साम्यवादी चीन की याद दिलाने वाला करार दिया।

भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला (59) ने शुक्रवार को पर्याप्त डेलीगेट (प्रतिनिधियों) के वोट हासिल कर लिए, जिसके बाद उन्हें आधिकारिक तौर पर सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किया गया। अमेरिका में पांच नवंबर को प्रस्तावित राष्ट्रपति चुनाव में देश की मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला का मुकाबला पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप (78) से होगा।

ट्रंप की प्रचार अभियान टीम ने कहा, डेमोक्रेटिक पार्टी के लोग लोकतंत्र के लिए वास्तविक खतरा हैं। अमेरिकी इतिहास की सबसे कम लोकप्रिय उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उनके नाम पर एक भी वोट पड़े बिना आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

प्रचार टीम ने कहा, साम्यवादी चीन की याद दिलाने वाली एक प्रक्रिया में, डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने अपने पिछले नामांकित व्यक्ति को उस समय हटा दिया, जब उसकी सेहत में गिरावट की बात को छिपाना असंभव हो गया था। इसके बाद उन्होंने कमला को सबसे कम लोकतांत्रिक तरीके से पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दिया। टीम का इशारा जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने की तरफ था।

उसने कहा कि अब वे जब तक संभव हो, तब तक कमला को जनता से दूर रखना चाहते हैं, नहीं तो उनकी अति उदारवादी विचारधारा और (राष्ट्रपति) कार्यालय में सेवाएं देने की उनकी अयोज्ञता मतदाताओं के सामने आ जाएगी। इस बीच, ट्रंप ने अपने समर्थकों को भेजे एक ईमेल में हैरिस पर ैकहर बरपानेै का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति की नस्ली पहचान पर सवाल उठाने के कुछ दिनों बाद ट्रंप शनिवार को अटलांटा के प्रमुख चुनाव मैदान में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं।

ट्रंप ने ईमेल में कहा, कहर बरपाने में 24 घंटे बचे हैं। कल इसी समय कुटिल कमला का दुस्वप्न सच हो जाएगा। जब मैं डीप ब्लू अटलांटा में एमएजीए (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) के हजारों समर्थकों से भरे कक्ष में रैली मंच पर पहुंचूंगा, तो वह सच्चाई से और पीछा नहीं छुड़ा पाएंगी। उन्होंने कहा कल मैं मंच पर कदम रखूंगा और ओपन बॉर्डर जार कमला हैरिस को उनके असफल राजनीतिक करियर की सबसे बुरी शिकस्त दूंगा।

ट्रंप और उनके समर्थक कमला को बाइडन प्रशासन की ओपन बॉर्डर जार करार देते हुए उन पर उदार आव्रजन नीतियों की प्रभारी होने का आरोप लगा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि मौजूदा प्रशासन में सीमा पार से अवैध आव्रजन बढ़ा है।

RELATED ARTICLES

केंद्र ने लॉरेंस ऑफ पंजाब सीरीज पर रोक लगाने का किया अनुरोध

नयी दिल्ली। जी5 ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि केंद्र सरकार ने उससे अनुरोध किया है कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई...

श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान, सतीश ने बढ़ाया जिले का मान

ललितपुर, जिला संवाददाता। श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों के लिए एक...

ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला,एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का 30 दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन, चाहे बैलेंस कितना भी नेगेटिव हो

2 किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत ₹200 तक माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती कनेक्शन काटने से पहले 5 अनिवार्य SMS उपभोक्ता हित सर्वोपरि भीषण गर्मी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

462वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय, चन्द्रावल,...

प्राकृतिक तत्वों का समावेश अत्यंत सराहनीय है : राजीव रावत

बुलबुल के सुरों में रंगों की उड़ान टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक समापन, प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र दिया गया।लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सहारा स्टेट शाखा...

एप्रोच एंटरटेनमेंट ने शुरू किया सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स

इंटेंसिव और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगालखनऊ। एप्रोच एंटरटेनमेंट एंड कम्युनिकेशंस अकादमी ने सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की...

विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन

सम्मेलन का उद्देश्य समाज में ब्राह्मण गौरव को स्थापित करनालखनऊ। विराट ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन बोध संस्थान गोमती नगर में किया गया। जिसमें प्रमुख...

महिलाएं अपने रिश्तों व अधिकारों को पाने के लिए जासूसी एजेंसियों का सहारा लें : तान्या पुरी

डिटेक्टिव डायरीज जासूसी के पीछे का कानून का आयोजन आज होटल क्लार्क अवध में लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ ने एक दिलचस्प सेशन, डिटेक्टिव डायरीज जासूसी...