back to top

कालाष्टमी व्रत 9 को , होगी कालभैरव की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है और इसे भगवान काल भैरव की आराधना के लिए समर्पित किया गया है, जो भगवान शिव के रौद्र और शक्तिशाली स्वरूप माने जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही बाधाएं दूर होती हैं, भय और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। विशेष रूप से इस दिन निशीथ काल (मध्य रात्रि) में काल भैरव की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं मई के कालाष्टमी व्रत के बारे में, जो इस बार 9 मई को मनाया जाएगा।

कालाष्टमी व्रत शुभ मुहूर्त
इस दिन निशिता काल 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, मई 10 तक रहेगा। इस बीच में भगवान काल भैरव की पूजा- अर्चना कर सकते हैं।

कालाष्टमी व्रत का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कालाष्टमी का व्रत करने से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और विधि-विधान से भैरव बाबा की आराधना करने से व्यक्ति के सभी भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। विशेष रूप से मध्यरात्रि में की गई पूजा को अत्यंत फलदायी माना जाता है, क्योंकि यही समय भैरव शक्ति के जागृत होने का माना जाता है। साथ ही, भैरव देव को न्याय का देवता भी कहा जाता है, इसलिए उनकी पूजा करने से व्यक्ति को न्याय और सुरक्षा की प्राप्ति होती है।

पूजन विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े धारण करें। व्रत का संकल्प लेते हुए भगवान शिव और काल भैरव का ध्यान करें। मंदिर में भगवान भैरव के सामने सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाएं। भैरव जी की पूजा रात के समय करना ज्यादा फलदायी माना जाता है। अगर हो पाए तो भैरव प्रतिमा पर पंचामृत व जल अर्पित करें। उन्हें लाल चंदन का तिलक लगाएं। पूजा के दौरान ॐ कालभैरवाय नम: या ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं मंत्र का 108 बार जाप करें। मंत्र जाप के बाद काल भैरव चालीसा का पाठ करें और अंत में आरती करें।

भगवान भैरव के प्रिय भोग
बाबा भैरव को मीठी चीजें जैसे इमरती और जलेबी बहुत प्रिय हैं।
इस दिन उड़द की दाल के बड़े या पकोड़े का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
कई स्थानों पर इस मौके पर दूध से बनी मिठाइयों का भी भोग लगाया जाता है। काल भैरव का वाहन कुत्ता है। ऐसे में कालाष्टमी के दिन किसी काले कुत्ते को रोटी, दूध या बिस्किट जरूर खिलाएं। ऐसा करने से कुंडली से राहु और केतु जैसे अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम होता है।

RELATED ARTICLES

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

तीसरा बड़ा मंगल आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी पवनसुत की पूजा

लखनऊ। आज जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...