back to top

‘कबीर सिंह’ ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

नई दिल्ली: शाहिद कपूर और कियारा आडवानी की फिल्म ‘कबीर सिंह’ अपने रिलीज के पहले दिन से ही जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक लगभग 276.24 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही ‘कबीर सिंह’ ने एक और इतिहास रचने में सफलता हासिल की है। कमाई के मामले में इस फिल्म कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता हासिल की। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘कबीर सिंह’ अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के टॉप 10 लिस्ट में शामिल हो चुकी है। कबीर सिंह ने लगभग 276.24 करोड़ की कमाई करते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के टॉप 10 लिस्ट में 9वें स्थान पर पहुंच चुकी है। इससे पहले 9वें स्थान पर 2013 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘धूम 3’ का कब्जा था, जो अब 10वें स्थान पर पहुंच चुकी है। अगर फिल्म की कमाई की रफ्तार ऐसे ही बरकरार रहती है तो शायद यह फिल्म 300 करोड़ रुपए की कमाई को पार करने में देर नहीं लगाएगी।

 

बता दें, कमाई के मामले में इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। यहां तक की 2019 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में ‘कबीर सिंह’ नंबर एक का खिताब अपने नाम कर चुकी है। ‘कबीर सिंह’ साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का हिंदी रीमेक है। तेलुगू में इस फिल्म को संदीप वांगा रेड्डी ने डायरेक्ट किया था और इसके हिंदी रीमेक को भी इन्होंने ही डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी के अलावा सोहम मजूमदार, अर्जन बाजवा, सुरेश ओबेरॉय, कामिनी कौशल और निकिता दत्ता ने अहम भूमिकाओं में हैं।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...