back to top

ज्योतिरादित्य सिंधिया कोरोना वायरस से संक्रमित, मैक्स अस्पताल में हुए भर्ती

नई दिल्ली। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें उपचार के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सिंधिया को सोमवार को मैक्स अस्पताल साकेत में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया, कोविड-19 की जांच वह संक्रमित पाए गए हैं।

सिंधिया में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को कोविड-19 के लक्षण सामने आने पर गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उन्होंने मंगलवार को अपने ट्वीट में घर लौटने की जानकारी दी। भाजपा प्रवक्ता ने लिखा, आप सभी के आशीर्वाद और प्रार्थना के बल पर मैं स्वास्थ्य लाभ कर अपने घर लौटा हूँ। सम्पूर्ण रूप से ठीक होने में और थोड़ा वक्त लगेगा। आप सभी को आपके आशीर्वाद के लिए मेरा दंडवत प्रणाम।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के पिछले कुछ दिनों में मामलों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1007 मामले दर्ज किए गए और दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 29000 हो गए। इसके कारण शहर में अब तक 874 लोगों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...