back to top

सेव द टाइगर चित्रकला प्रतियोगिता में ज्योति आर्या प्रथम

 

प्राणि उद्यान के 12 बाघ लखनऊ जू की शान हैं : डा. उत्कर्ष शुक्ला

लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर मंगलवार को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ के सारस प्रेक्षागृह में समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि डा. अरूण कुमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश रहे। इस अवसर पर मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सुधीर कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, अनुपम गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, संजय सिंह, (सेवानिवृत्त) अदिति शर्मा, निदेशक प्राणि उद्यान, लखनऊ के साथ वन विभाग एवं प्राणि उद्यान के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम निदेशक प्राणि उद्यान द्वारा समारोह में आये मुख्य अतिथि एंव अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया गया, तत्पश्चात प्राणि उद्यान के उप निदेशक, डा. उत्कर्श शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा प्राणि उद्यान में रह रहे बाघों का संक्षेप में जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्राणि उद्यान में 12 बाघ हैं जोकि प्राणि उद्यान की शान हैं।

संजय सिंह ने अपने सम्बोधन में बाघों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाघ यदि किसी टूरिस्ट जोन में चला जाए तो सबसे पहले उसे फोटोशूट का सामना करना पड़ेगा। जानकारी देते हुए कहा कि बाघ बहुत ही संघर्शमय जीवन व्यतीत करता है, कभी-कभी उसे तीन-तीन दिन तक शिकार न मिलने की दशा में भूखा रहना पड़ता है। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए विभाग ने स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित करने का कार्य प्रारम्भ किया है, जोकि पं्रशसनीय है। मानव अपने अन्दर सह अस्तित्व की भावना रखते हैं इसी लिए सभी को फिर चाहे वह वन्यजीव ही क्यों न हो, अंगीकृत कर लेते हैं। सुधीर कुमार शर्मा, ने अपना उद्बोधन विश्व बाघ दिवस की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ही हम 35 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य पूरा कर पा रहे हैं। 30 करोड़ पौधों का रोपण हो चुका है और शेष 05 करोड़ पौधों का रोपण स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के दिन पूर्ण कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री को प्रकृति से अत्यधिक लगाव है और वह चाहते हैं कि इस कार्य में जन सहभागिता हो।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा डिजिटर नवीनतम बाघ गणना का बटन दबाकर लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि बाघ हमारे पर्यावरण, खेती, जंगल, नदियों आदि के लिए जरूरी हैं। बाघ हैं तो हमारे खेत हैं, पेड़-पौधे हैं, जंगल हैं, नदियां हैं और अगर बाघ नहीं है तो उक्त में से हमारा कुछ भी नहीं है। इस प्राणि उद्यान को मैं आज से नहीं वरन सन 1966 से जानता हूं और कई बार इस प्राणि उद्यान का भ्रमण भी कर चुका हूँ। यह प्राणि उद्यान आने वाले 02 वर्शों में कुकरैल स्थानान्तरित हो जायेगा। कुकरैल में एक नाइट सफारी भी बनायी जा रही है जो कि भारत की पहली नाइट सफारी होगी।

प्रतियोगिता के विजेता
विश्व बाघ दिवस के क्रम में आयोजित सेव द टाइगर शीर्षक पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एंव ट्रॉफी प्रदान की गयी जिसमें जूनियर वर्ग में ज्योति आर्या प्रथम, अराध्या कश्यप द्वितीय, सिमर वर्मा तृतीय, सीनियर वर्ग में रूद्र कश्यप, प्रथम, गरिमा शर्मा द्वितीय, प्रतीक विश्वकर्मा तृतीय पुरस्कार दिया गया। सांत्वना पुरस्कार में दक्ष प्रताप सिंह, शिखा कुमारी, रितिका सिंह, महक रावत को दिया गया। विश्व बाघ दिवस समारोह में दुधवा टाइगर रिजर्व, पीलीभीत टाइगर रिजर्व, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व एंव प्राणि उद्यान के 10 कर्मचारियों को बाघ संरक्षण कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एंव स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में निदेशक, नवाब वाजिद अली षाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा समारोह में आये मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...