back to top

‘जॉली एलएलबी 3’ ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीन दिन में बटोरी करोड़ों की कमाई

नयी दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने रिलीज के तीन दिन में घरेलू बॉक्स आफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म कोर्टरूम कॉमेडी शृंखला का तीसरा भाग है, जिसकी शुरूआत 2013 में आई जॉली एलएलबी से हुई थी, जिसमें अरशद वारसी ने मेरठ के एक बदकिस्मत वकील जॉली त्यागी की भूमिका निभाई थी।

इसके बाद 2017 में जॉली एलएलबी 2 आई, जिसमें कुमार ने कानपुर के एक संघर्षरत वकील जॉली मिश्रा की भूमिका निभाई थी। फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने शुरूआती सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 53.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।

तीसरे दिन की कमाई 21 करोड़ रुपये रही। स्टार स्टूडियो 18 द्वारा निर्मित, जॉली एलएलबी 3 का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है, जो पिछली दो फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके है। इसमें अमृता राव और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जॉली एलएलबी 3 के अलावा अक्षय कुमार वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगे, जो वेलकम फिल्म शृंखला की तीसरी फिल्म है।

अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, श्रेयस तलपड़े और मानुषी छिल्लर जैसे सितारे शामिल हैं। उनकी अन्य परियोजनाओं में हेरा फेरी 3 और एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला शामिल है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी भी दिखाई देंगे। इसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...