back to top

जेएनयू में अशांति

वाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को विशेष कर सामाजिक विज्ञान के अध्ययन के मामले में एक अच्छा अकादमिक संस्थान माना जाता है। लंबे समय तक यह शिक्षा संस्थान स्वस्थ सामाजिक, राजनीतिक विमर्श का केन्द्र भी रहा है। इसके परिसर में हालांकि एक विशेष विचारधारा के छात्रों का प्रभाव है, लेकिन फिर भी सभी विचारधारा के छात्रों को अध्ययन और विमर्श का बेहतर मौका मिलता है। लेकिन वर्ष 2014 के आम चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद से जिस तरह इस शिक्षा संस्थान में लगातार अशांति व्याप्त है, वह अत्यंत चिंताजनक है।

कभी कुलपति की नियुक्ति का विरोध, कभी कश्मीर दिवस मनाना, आतंकियों का महिमा मंडन, देश विरोधी नारे लगना, यह सारी घटनाएं इस विश्व विद्यालय के परिसर में लगातार होती रही हैं। फिलहाल वर्तमान हिंसा का मुख्य कारण जेएनयू की फीस वृद्धि है। दरअसल सरकारों से आर्थिक मदद के मामले में जेएनयू को एक लंबे समय तक विशेष ट्रीटमेंट मिलता रहा है। अधिक मदद मिलने के कारण यहां छात्रों को बेहतरीन शिक्षा, शैक्षिक ढांचा, लैब, लाइबे्ररी, छात्रवृत्ति, हॉस्टल, मेस जैसी सुविधाएं बहुत ही मामूली कीमत पर मिलती रहीं, लेकिन अब जेएनयू प्रशासन को अपने खर्च के लिए छात्रों की फीसद बढ़ानी पड़ी है, जिसके कारण छात्र महीनों से आंदोलन कर रहे हैं।

आंदोलन करना छात्रों का अधिकार है बशर्ते वह नियम-कानून के दायरे में हो। फीसद वृद्धि का विरोध कर रहे छात्रों ने नये रजिस्टेÑशन प्रक्रिया को रोकने की कोशिश की जिसके बाद यह हिंसा हुई। जेएनयू परिसर में हिंसा के लिए चाहे जो भी जिम्मेदार हो उसको कानून के मुताबिक दण्ड मिलना चाहिए, क्योंकि शिक्षा परिसरों में गुंडागर्दी की इजाजत किसी को नहीं है। जहां तक परिसर में हुई हिंसा के बहाने सरकार को कटघरे में खड़ा करने की बात है, तो ऐसी ही कोशिशों के कारण जेएनयू परिसर लगातार गैर-शैक्षणिक गतिविधियों का अड्डा बना हुआ है। एक विश्व विद्यालय के परिसर में पठन-पाठन का माहौल होना चाहिए लेकिन लगातार जेएनयू परिसर गलत कारणों से चर्चा में है। जहां तक जेएनयू परिसर में छात्रों की एक खास विचारधारा के प्रति झुकाव की बात है, तो यह उनका अधिकार है।

छात्र किसी भी पार्टी या विचारधारा के हो सकते हैं, फीस वृद्धि का विरोध करना भी उनका अधिकार है, लेकिन ऐसा ही अधिकार सभी छात्रों को है। अगर कोई छात्र फीस वृद्धि का विरोध नहीं करता है, तो वह उसका अधिकार है। विश्वविद्यालय परिसर में छात्र अच्छी पढ़ाई करें, स्वस्थ संवाद करें और अनुसंधान में विश्वविद्यालय का नाम रौशन करें, अपना अच्छा कॅरियर बनायें, इसीलिए तो विश्वविद्यालय परिसर बनाये गये हैं और देश की जनता की गाढ़ी कमाई से संचालित हो रहे हैं। इसमें सरकार को भी अधिक समझदारी दिखानी चाहिए और यहां के छात्रों को भी यह समझना चाहिए कि सरकार उनकी शर्तों पर चले ऐसा जरूरी नहीं है। सरकार को करोड़ों मतदाताओं ने चुना है और वह अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।

जिस फैसले से छात्रों की असहमति हो उसका विरोध एक सीमित दायरे में होना चाहिए। क्योंकि जेएनयू विश्व विद्यालय है और इसे विश्वविद्यालय ही रहने देना चाहिए। यह संसद भवन या राजनीतिक अखाड़ा नहीं है कि सरकार के हर फैसले का छात्र विरोध करें और समर्थन में पार्टियों के प्रतिनिधि जमावड़ा शुरू कर दें। दरअसल जेएनयू संकट का सबसे बड़ा कारण जरूरत से ज्यादा राजनीतिक गतिविधियां ही हैं।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं 16 मई को रखेंगी वट सावित्री व्रत

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व होता हैलखनऊ। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म के सबसे पवित्र और श्रद्धा से भरे व्रतों...

मई के महीने में तीन बड़े ग्रहों का होगा महागोचर

लखनऊ। मई महीने में बुध, मंगल और सूर्य का महागोचर होने वाला है। इन ग्रहों के कारण कई राशियों के लिए राजयो बनेंगे, जिससे...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...