back to top

पूर्व मंत्री शंख लाल माझी की पत्नी से चाकू के बल पर लूटे जेवरात, बदमाश फरार

पॉश इलाके में लूट की घटना से हड़कंप, कई टीमें गठित पुलिस खाली हाथ

लखनऊ । राजधानी में पुलिस मुस्तैदी की धज्ज्यिां उड़ाते हुए लुटेरे ने पहले मंदिर में पहुंचकर भगवान को प्रणाम किया और फिर पूर्व मंत्री की पत्नी की गर्दन पर चाकू लगाकर लाखों कीमत के जेवराल लूट लिये और फरार हो गया। मंत्री की पत्नी ने ततकाल घटना की जानकारी अपने पति को दी। घटना की जानकारी होने पर जब पुलिस को पूर्व मंत्री की पत्नी के साथ घटना होने की खबर लगी तो हड़कंप मच गया और आनन फानन में पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की पहचान के साथ टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस ने मंत्री के बेटे की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन खबर लिखे जाने तक लुटेरे का हाईटैक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी थी। जानकारी के अनुसार संतकबीर नगर निवासी पूर्व मंत्री सपा नेता शंखलाल मांझी गोमतीनगर विस्तार एक स्थित वरदानखंड में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह गुरुवार को उनकी पत्नी अंजना देवी घर के पास ही वरदान पार्क में स्थित शंकर जी के मंदिर में पूजा करने गई थी। जहां एक लुटेरा आया और भगवान की पूजा करने लगा। वह कुछ समझती इससे पहले ही उसने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर सभी जेवर उतारने को कहा जब अंजनी देवी ने जेवरात न देने का विरोध किया तो लुटेरे ने चाकू निकाला और उनकी गर्दन से सटाकर मारने की धमकी देने लगा। इस पर वह डर गयी और सारे जेवरात उक्त बदमाश को सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि अंजनी के पास मौजूद मंगल सूत्र, एक हीरे व सोने की अंगूठी और कान के टप्स थे जो बदमाश लेकर फरार हो गया। अंजनी देवी डरी सहमी आवाज में पति पूर्व मंत्री शंख लाल माझी को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। इस सम्बंध में एसीपी गोमतीनर स्वाती चौधरी का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए चार टीम को लगाया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिसमें से एक सीसीटीवी में पीछे से लुटेरे का भागते हुए धुंधला फोटो आया है। जिसके हुलिए के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

मथुरा। मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र से पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के जरिए लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक...

अमेठी में टेंट व्यवसायी के बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

अमेठी । अमेठी जिले में टेंट व्यवसायी के बेटे की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने...

राजधानी में चटक हुआ रंगों का बाजार, गुलाल व रंगों की धूम

लखनऊ। इस बार होली के त्यौहार पर बाजार में प्राकृतिक रंगो तथा गुलाल की बाहर है। राजधानी में जगह जगह पर रंगो, पिचकारी, मिठाइयों...

यूपी की बेटियों को मिला नव अंशिका श्री शक्ति सम्मान

नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान ने बढ़ाया सेविकाओं का मान8 मार्च को होगी नारी एक रूप अनेक थीम पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता लखनऊ। द...

बैठकी एवं खड़ी होली के गीतों की प्रस्तुति ने दिल जीता

उत्तराखण्ड की पारम्परिक बैठकी व खड़ी होली उत्सव लखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ द्वारा विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी रविवार को महापरिषद प्रांगण (उत्तराखंड...

जय हिंद जय सिंध- ए लव स्टोरी का मोशन पोस्टर जारी

देशभक्ति से जुड़ी दुनिया की पहली झलक मिली हैलखनऊ। सैमीज एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म जय हिंद जय सिंध ए लव स्टोरी की...

शिव के मन माही बसे काशी, हां हां मोहन गिरधारी…

पर्वतीय शैली में होली गायन हाँ हाँ मोहन गिरधारी लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद उप्र, लखनऊ के तत्वावधान में पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर, लखनऊ में पर्वतीय...

डालीगंज जैन मन्दिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन

सोमवार को 10:00 बजे इसका समापन होगालखनऊ। डालीगंज जैन बाग जैन मंदिर में चल रहे 1008 श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान में रविवार को...