back to top

अमेठी में टेंट व्यवसायी के बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

अमेठी । अमेठी जिले में टेंट व्यवसायी के बेटे की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शुकुल बाजार थाना प्रभारी विवेक वर्मा ने थाना क्षेत्र के निवासी टेंट व्यवसायी शरीफ के हवाले से बताया कि उनका बेटा शाहिद (30) सोमवार देर शाम घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा।

उन्होंने बताया कि परिचितों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह शाहिद का शव थाना क्षेत्र में ही एक नाले में खून से लथपथ अवस्था में मिला। पुलिस के अनुसार, शाहिद की गला रेतकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई। धारदार हथियार से प्रहार के चार से पांच घाव मिले हैं।

उसने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले शाहिद का लोहागी मजरे दक्खिन गांव निवासी नियाजउद्दीन की पुत्री सबीहा से प्रेम विवाह हुआ था। इसके बाद दोनों घर छोड़कर मुंबई चले गए थे, और बाद में पारिवारिक सहमति से शाहिद शुकुल बाजार कस्बे में रहने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...