back to top

जेईई, नीट प्रवेश परीक्षा 2021 का पाठ्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा : शिक्षा मंत्रालय

नई दिल्ली। आईआईटी में दाखिले में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और चिकित्सा संकाय में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के पाठ्यक्रम वर्ष 2021 में अपरिवर्तित रहेंगे। छात्रों के जेईई और नीट परीक्षा में सीमित प्रश्नों का उत्तर देने का विकल्प दिया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, जेईई-मेंस 2021 का पाठ्यक्रम पिछले वर्ष के समान ही रहेगा। हालांकि छात्रों को प्रश्नपत्र के 90 सवालों में से 75 सवालों का जवाब देने का विकल्प होगा। प्रश्नपत्र में 90 सवालों में 30-30 सवाल गणित, रसायन शास्त्र और भौतिकी से रहेंगे और उनमें से 75 सवालों (25-25 सवाल गणित, रसायन शास्त्र और भौतिकी) से देने होंगे।

गौरतलब है कि जेईई-मेंस 2020 में 75 सवालों पूछे गए थे और छात्रों को सभी सवालों के जवाब (25-25 सवाल गणित, रसायन शास्त्र और भौतिकी) से देने थे। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि नीट (यूजी) 2021 परीक्षा के पैटर्न की अभी घोषणा की जानी है। देश के कुछ बोर्डाे द्वारा पाठ्यक्रम कम करने को ध्यान में रखते हुए नीट (यूजी) 2021 प्रश्नपत्र में भी जेईई मेंस की तर्ज पर विकल्प दिए दाएंगे।

गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पिछले महीने घोषणा की थी कि जेईई (मेन) के संबंध में प्राप्त सुझावों के आधार कुछ फैसले किए गए हैं और अब परीक्षा चार बार आयोजित की जाएगी। इसका पहला चरण 23 से 26 फरवरी, 2021 तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई 2021 में अगले तीन सत्र होंगे।

RELATED ARTICLES

भारतीय दूतावास की भारतीय नागरिकों से अपील, अभी ईरान की यात्रा करने से बचें

दुबई। भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा न करने का परामर्श दिया है। यह परामर्श हाल की उन खबरों के मद्देनजर जारी...

रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस के सीईओ बने परमिंदर सिंह

नयी दिल्ली। रिलायंस इंटेलिजेंस और फेसबुक के साझा उपक्रम, रिलायंस इंटरप्राइज इंटेलिजेंस लिमिटेड (आरईआईएल) ने परमिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से अपना मुख्य कार्यपालक...

सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी बोले- धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने साफ किया कि जब भी एमएस धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर...

हर मैच में ‘फिनिशिंग’ नहीं कर सकते : टिम डेविड

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड समझते हैं कि एक ‘फिनिशर’ के तौर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल होता...

लोकतंत्र में भागीदारी करें युवा, राजनीति से दूर रहकर देश का भला नहीं होगा: ओम बिरला

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि युवाओं को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए क्योंकि राजनीति से दूर रहकर देश...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष के साथ व्यापक बातचीत की

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने ब्रिटेन के अपने समकक्ष जोनाथन पॉवेल के साथ व्यापक वार्ता की, जिसमें आतंकवाद, चरमपंथ और...