back to top

प्रदेश में जापानी बुखार के मामलों में काफी कमी आई है : सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में जापानी इंसेफलाइटिस जेई और एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रॉर्म एईएसी से मरने वाले बच्चों की संख्या में काफी कमी आई है।

प्रदेश में 2019 में जेई के 229 मामले आए और इससे 18 बच्चों की मौत हुई है। वहीं इसी अवधि में एईएस के 2,026 मामले आए जिनमें से करीब 100 की मौत हुई है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पिछले एक साल के दौरान दिमागी बुखार से पीड़ित बच्चों का गलत इलाज होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच किसी मौजूदा न्यायाधीश से कराने की मांग की थी।

उन्होंने सोमवार को कहा था कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जनवरी 2019 से अक्टूबर 2019 के बीच खून की जांच से पता चला कि करीब 1,800 बच्चे दिमागी बुखार से पीड़ित हैं। लेकिन सरकार ने अपने आंकड़े सही रखने के लिए इनकी संख्या मात्र 500 बताई है। सपा अध्यक्ष ने कहा था कि उनकी जानकारी के अनुसार, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में जनवरी-अक्टूबर, 2019 के बीच करीब 1,500 बच्चों की मौत हुई है।

इसपर सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा अध्यक्ष बच्चों की मौत पर राजनीति कर रहे हैं। वह जो आंकड़े बता रहे हैं, वह पूरी तरह गलत हैं। सिंह ने कहा कि 2016 के मुकाबले अब बच्चों के मरने की घटनाओं में 65 से 70 प्रतिशत तक कमी आई है। यहां तक कि दोनों बीमारियों के संक्रमण में भी 70 से 80 फीसदी कमी आई है।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के के कारण जेई के मामलों में काफी कमी आई है। 2017 से 2019 के बीच करीब डेढ. करोड़ टीके लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एईएस में कोई टीकाकरण नहीं होता है। उससे बचाव का एकमात्र तरीका घर और आसपास स्वच्छता रखना है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...