back to top

बिग बॉस में मराठी भाषा विरोधी टिप्पणी करने के लिए जान कुमार सानू ने मांगी माफी

मुंबई। रिएलटी शो बिग बॉस में मराठी भाषा को लेकर की गई अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गायक जान कुमार सानू ने माफी मांग ली है। गायक कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने हाल ही में शो के एक एपिसोड में साथी प्रतियोगी एवं अभिनेत्री निक्की तंबोली से कहा था कि वह मराठी में बात ना करें क्योंकि इससे उन्हें चिढ़ होती है।

गायक ने यह भी कहा था कि तंबोली को उनसे हिंदी में बात करनी चाहिए। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक धड़े ने जान कुमार सानू की टिप्पणियों को अपमानजनक और मराठी विरोधी बताया था। मामले के तूल पकडऩे के बाद बुधवार को गायक ने अपने बयान के लिए शो में माफी मांगी।

जान कुमार सानू ने कहा, कुछ दिन पहले, मैंने अनजाने में मराठी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। मैं इसके लिए दिल से माफी मांगता हूं। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा, मैं बिग बॉस से भी माफी मांगता हूं,अगर मैंने आपको शर्मिंदा किया। मैं यह गलती दोबारा कभी नहीं दोहराऊंगा। टीवी चैनल कलर्स ने भी बुधवार को ट्विटर पर एक संक्षिप्त बयान में गायक की टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

फिरोजाबाद: महिला तहसीलदार ने जिलाधिकारी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए

फिरोजाबाद । टूंडला में तैनात तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर उत्पीड़न और अनुचित दबाव डालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि,...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...