back to top

जम्मू कश्मीर में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजामों एवं प्रतिबंधों के बीच राज्य के तीनों क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि राज्य के किसी भी स्थान से अप्रिय घटना की कोई खबर नहीं मिली है। इससे एक दिन पहले केंद्र ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने का प्रस्ताव किया। सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि शहर में जिन लोगों को अत्यावश्क काम पड़ रहा है उन्हें सख्त प्रतिबंधों के बावजूद आने-जाने की इजाजत दी जा रही है। यहां कुछ ही फोन एवं इंटरनेट कनेक्शन काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली है।

 

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों- महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला जिन्हें रविवार रात तक नजरबंद कर रखा गया था, उन्हें सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता- सज्जाद लोन और इमरान अंसारी भी शामिल हैं। कश्मीर घाटी में शांति एवं सौहार्द को बिगाडऩे की उनकी गतिविधियों के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों द्वारा उनकी गिरफ्तारी के आदेश जारी किए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र में किश्तवाड़ एवं राजौरी क्षेत्र में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया था और जम्मू क्षेत्र के सभी जिलों में धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाए गए।

 

किश्तवाड़ के उपायुक्त ए एस राणा ने कहा, स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है और प्रतिबंध जारी हैं। वहीं डोडा के उपायुक्त डी एस दत्तात्रे ने कहा कि डोडा में स्थिति शांतिपूर्ण है और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य भर के सभी शैक्षणिक संस्थान लगातार दूसरे दिन भी बंद रहे। करगिल में ज्वाइंट एक्शन कमिटी ने फैसले के विरोध में हड़ताल बुलाई है। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार की रात सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और किसी भी आकस्मिक घटना से निपटने के लिए लगातार निगरानी एवं तैयारी रखने की जरूरत पर जोर दिया। राजभवन के एक प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की और राज्य में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। प्रवक्ता ने बताया कि सेना के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने भी सोमवार रात राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...