back to top

Jammu Kashmir : पाकिस्तान की BAT का हमला नाकाम, एक घुसपैठिया ढेर, सेना का एक जवान शहीद

नयी दिल्ली/श्रीनगर। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के कमकारी सेक्टर में शनिवार को पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) के हमले को नाकाम कर दिया। हालांकि, इस दौरान छिड़ी मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक कैप्टन सहित चार अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भी मारा गया।

बैट में आम तौर पर पाकिस्तानी सेना के विशेष बल के जवान और आतंकवादी शामिल होते हैं। एक सूत्र ने कहा, भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने आज सुबह कमकारी सेक्टर में बॉर्डर एक्शन टीम के हमले को नाकाम कर दिया। उसने कहा, मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। सूत्रों ने बताया कि घंटों चली भीषण गोलीबारी के बीच दो घुसपैठिये पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भाग गए।

यह भी पढ़े : कीर्तिमानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे एपीजे अब्दुल कलाम, पुण्यतिथि पर बोले सीएम योगी

उन्होंने बताया कि तीन घुसपैठियों के समूह ने उत्तर कश्मीर जिले के त्रेहगाम सेक्टर में कुमकडी चौकी के पास अग्रिम चौकी पर ग्रेनेड फेंका और गोलीबारी की। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पांच जवान घायल हो गए, जिनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, एक कैप्टन समेत चार घायल सैन्यकर्मियों को बेस अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों में से एक की हालत गंभीर है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...