back to top

कश्मीर का मोर्चा

जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने वाले सांविधानिक प्रावधानों अनुच्छेद 370 एवं 35ए को खत्म करने और जम्मू कश्मीर राज्य को विभाजित कर दो केन्द्र शासित प्रदेश बनाये रखने का फैसला हुए एक सप्ताह बीत गये हैं। एक सप्ताह में ही मोदी मंत्रिमंडल ने फैसला किया और संसद के दोनों सदनों में भारी बहुत से पास भी करा लिया। इन प्रावधानों को राष्ट्रपति ने मंजूरी भी प्रदान कर दी है और 31 अक्टूबर से राज्य का विभाजन लागू भी हो जायेगा। इस बड़े और कड़े फैसले के एक सप्ताह के भीतर कश्मीर में एक भी गोली न चलना इतनी बड़ी उपलब्धि है जिसकी कल्पना भी नहीं गयी थी। जम्मू-कश्मीर के नेताओं ने इन विवादित मुद्दों को लेकर इतनी धमकियां एवं चेतावनियां दे रखी थीं कि ऐसा लगता था मानो इन मुद्दों को छूने भर से ही आग लग जायेगी। बहरहाल अभी तक सब कुछ सरकार के प्लान के मुताबिक हो रहा है। कश्मीर में शांति है। धीरे-धीरे सरकार ढील दे रही है और जन जीवन सामान्य हो रहा है।

 

कश्मीर घाटी में पटरी पर लौटती जिंदगी से जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दल, अलगाववादी संगठन और आतंकियों को फंडिंग करने वाले एनजीओ निश्चय ही परेशान होंगे। वे कश्मीर में खलल डालने का प्रयास कर सकते हैं। कश्मीर में धारा 370 हटाने और विभाजन के फैसले को सात दिन हो गये। अभी तक एक भी गोली नहीं चली तो यह इस बात का सबूत है कि सरकार ने बहुत ही पुख्ता तैयारी की है। लेकिन जैसे-जैसे स्थिति सामान्य होगी और आम जन-जीवन बहाल हो जायेगा तो कश्मीर के अलगाववादी एवं आतंकी तत्वों को साजिशें रचने का मौका फिर मिलेगा। आतंकी इसका लाभ उठाकर कश्मीर में हिंसा कराने की कोशिश करेंगे। वे बड़े आतंकी हमले कर सकते हैं या फिर कोई आत्मघाती दस्ता तैयार कर खून-खराबे की स्थितियां निर्मित कर सकते हैं। दरअसल कश्मीर में जिस तरह भारत सरकार ने एक झटके में सारे फैसले कर डाले और उसे मुकाम तक पहुंचा दिया, उसके चलते आतंकियों को कोई मौका नहीं मिला। आतंकियों और उनको पालने-पोसने वाला पाकिस्तान भी इस पर भौचक है।

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तक ने बौखलाहट में पुलवामा करने की धमकी दी है। इसलिए पाकिस्तानी सेना और आईएसआई आतंकियों के साथ मिलकर कोई हरकत कर सकती है। सरकार को इनके इरादों से सतर्क रहना होगा। कश्मीर में जन जीवन सामान्य होने के बाद आतंकी तत्व हिंसा की बड़ी साजिश को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए सरकार को सुरक्षा बलों की तैनाती को इसी स्तर पर बनाये रखते हुए आतंकियों के सफाये को जारी रखना होगा। आतंकवादी सिर्फ बंदूक की भाषा समझते हैं और शायद इसीलिए भारत से लड़ रहे थे कि एक दिन वे बंदूक की गोलियों के बलपर कश्मीर छीन लेंगे। अब  जबकि सब कुछ उनके हाथ से निकल गया है और विवादित धारायें खत्म होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था सीधे केन्द्र सरकार के हाथ आ गयी है, तो आतंकियों की निगरानी और कार्रवाई आसान हो गयी है। अब कोई बाधा नहीं है। केन्द्र को पर्याप्त सुरक्षा, सतर्कता के साथ देश विरोधियों पर भय बनाये रखना चाहिए।

RELATED ARTICLES

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

पुरुषोत्तम माह में नाम जप, दान, हरिकीर्तन से मिलता है सौ गुना फल : सपना गोयल

श्री परमानंद हरि हर मंदिर में हुआ अनुष्ठान लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में देवा...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...