back to top

जम्मू-कश्मीर : घुसपैठ की कोशिश के दौरान तीन आतंकी ढेर, चार सुरक्षाकर्मी शहीद

श्रीनगर। सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी सहित चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रात के समय आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों को जवानों ने चुनौती दी और उनमें से तीन को मार गिराया। उन्होंने कहा कि बहरहाल ऑपरेशन के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान, सेना के एक अधिकारी सहित तीन जवान शहीद हो गए।

इस बीच, श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि रात के एक बजे के करीब बीएसएफ के गश्ती दल ने नियंत्रण रेखा से करीब 3.5 किलोमीटर दूर एंटी इनफिल्ट्रेशन ऑब्सटेकल सिस्टम (एलओसी बाड़) के पास संदिग्ध गतिविधियां देखीं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों को ललकारा, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया। कर्नल राजेश कालिया ने कहा, कार्वाई के दौरान बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और मुठभेड़ सुबह चार बजे समाप्त हुई।

उन्होंने बताया कि इलाके में और सैनिकों को भेजा गया और निगरानी उपकरणों की मदद से आतंकवादियों की आवाजाही का पता लगाया गया। कर्नल कालिया ने कहा, मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए। हमारे तीन जवान भी मुठभेड़ में शहीद हो गए और दो जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि घायल सैनिकों को वहां से निकाल लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि अभियान जारी है और विस्तृत ब्योरा की प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...