back to top

यूरोपीय संघ के नेताओं से मिले जयशंकर, आर्थिक मुद्दों पर की चर्चा

ब्रसेल्स। विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग, जलवायु परिवर्तन तथा क्षमता निर्माण जैसे विविध मुद्दों पर चर्चा की।

सप्ताहांत पर जयशंकर जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने गए थे, वह सोमवार को यहां आए। उनके इस दौरे का उद्देश्य अगले महीने होने वाले भारत-ईयू सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की योजना के मद्देनजर तैयारियों को देखना है।

विदेश मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय साझेदारी पर यूरोपीय संघ की आयुक्त जुट्टा उरपिलाईनेन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने क्षमता निर्माण तथा विकास साझेदारी के अपने अनुभवों के बारे में बातचीत की। जयशंकर ने ट्वीट किया, इन मुद्दों पर समन्वय भारत और ईयू दोनों के लिए लाभदायक रहेगा।

ईयू की विदेशी मामलों से संबंधित परिषद में मंत्री ने सकारात्मक तथा उपयोगी परस्पर वार्तालाप भी किया। उन्होंने कहा कि इसमें भाग ले रहे विदेश मंत्रियों,राजदूतों और वरिष्ठ अधिकारियों और सबसे प्रमुख एचआर (उच्च प्रतिनिधि) जोसेफ बोरेलएफ का शुक्रिया। इस अहम साझेदारी को और मजबूत करने के लिए साथ काम करने का इंतजार है।

जयशंकर ने ईयू के कारोबार मामलों के आयुक्त फिल होगान से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल की ईयू तथा ईयू-भारत संबंधों की परिकल्पना को लेकर उनकी प्रशंसा की और भरोसा जाताया कि उनके नेतृत्व में ठोस परिणाम सामने आएंगे।

उन्होंने यूरोपीय ग्रीन डील के कार्यकारी उपाध्यक्ष फ्रांस टिमरमन्स से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं ने संवहनीयता, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण एवं नवाचार संबंधी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने यूरोपीय संसद के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया।

इसके बाद जयशंकर ने ट्वीट किया, वार्तालाप के मुख्य मुद्दे राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक थे। भारत में तथा ईयू के साथ हमारे संबंधों में उनकी गहन रुचि देखी।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...