back to top

जय प्रकाश निषाद ने राज्यसभा के लिये दाखिल किया नामांकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 24 अगस्त को राज्यसभा की एक सीट के लिये होने वाले उपचुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जय प्रकाश निषाद ने गुरुवार को विधान भवन में नामांकन पत्र दाखिल किया।

यूपी से राज्यसभा सीट पर उप चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 13 अगस्त ही है। उनका निर्विरोध जीतना तय है। वरिष्ठ समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से रिक्त हुई थी।

निषाद के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वामी प्रसाद मौर्य, रमापति शास्त्री, मुकुट बिहारी वर्मा, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्वाति सिंह, जेपीएस राठौर और विजय बहादुर पाठक समेत कई नेता मौजूद थे।
जयप्रकाश निषाद इस समय भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष हैं और गोरखपुर उनका कार्यक्षेत्र है।

निषाद पहले बहुजन समाज पार्टी में थे। 2008-09 में वह बसपा सरकार में राज्य मंत्री रहे थे। पूर्वांचल के दिग्गज नेताओं में उनका नाम है। वह बसपा के टिकट पर 2012 में चौरीचौरा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। बसपा छोड़ने के बाद निषाद थोड़े समय के लिए सपा में भी रहे।

निषाद फरवरी 2018 में भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद 11 मार्च 2018 को होने वाले गोरखपुर लोकसभा के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी उपेन्द्र शुक्ल के प्रचार में लगे। निषाद मल्लाह समुदाय से हैं।

उनको राज्यसभा भेजने की वजह ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की भाजपा की नीति मानी जा रही है। अति पिछड़ों में पकड़ मजबूत करने के साथ पूर्वांचल में पार्टी को ताकत देने की रणनीति को आगे बढ़ाया है। कहा जा रहा है कि बिहार चुनाव में भी भाजपा इसका फायदा उठा सकती है।

बिहार में ओबीसी की अच्छी खासी आबादी है। निषाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी करीबी माने जाते हैं। उनके क्षेत्र (गोरखपुर) में भाजपा का काम वही देखते हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...