back to top

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए जय प्रकाश निषाद

लखनऊ। भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश निषाद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए सोमवार को निर्विरोध चुन लिए गए। राज्य में सपा नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से रिक्त हुई राज्यसभा सीट पर भाजपा के निषाद को निर्विरोध चुना गया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने भाषा को बताया कि निषाद को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

दीक्षित ने बताया कि निषाद का निर्विरोध चुना जाना तय था क्योंकि कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं था। राज्यसभा की यह सीट सपा के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा के निधन के कारण रिक्त हुई थी। वर्मा का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक था। बसपा की सरकार में राज्य मंत्री रहे निषाद दो साल पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने पिछले सप्ताह मंगलवार को उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था।

भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत तय थी। प्रदेश की 403 सदस्ईय विधानसभा में भाजपा के 306 विधायक हैं। उसके बाद सपा के 48, बसपा के 18, अपना दल (सोनेलाल) के नौ, कांग्रेस के सात, सुलेहदेव भारतीय समाज पार्टी के चार, तीन निर्दलीय और राष्ट्रीय लोकदल तथा निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के एकएक विधायक हैं।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...