back to top

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे


लखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहु लोेक उजागर, जय जय जय हनुमान गुसार्इं कृपा करहुं गुरुदेव की नार्इं नामक चौपाइयां फिजा में गूंजने लगी।
हर कोई सुबह सुबह बजरंगबली के दर्शन के लिए हनुमान मंदिरों की ओर बढ़ चला। शहर भर के मंदिरों में पूरे विधि विधान के साथ बजरंगबली की पूजा श्रद्धा सत्कार के साथ की गयी। रात 12 बजे से ही भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर मारुतिनंदन के दर्शन के लिए कतार में लग गए। अलीगंज हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु आदि बजरंगबली के मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की हुजूम उमड़ पड़ा। भक्तों ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की। पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर हनुमान भक्तों के जयकारे से गूंज उठे।

अलीगंज नया हनुमान मंदिरमें बजरंगबली का हुआ भव्य शृंगार
अलीगंज हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ। दिन भर में 11 बार चोला बदला गया। मंगलवार भोर में 12 बजे मंदिर का खुला कपाट मंगलवार रात 12 बजे बंद हुआ। 36 घण्टे लगातार भक्तों ने दर्शन किए। मंदिर के कार्यालय अधीक्षक राकेश दीक्षित ने बताया कि बजरंगबली को 2.5 कुंतल लड्डू, एक हजार कालाजाम, सब्जी-पूड़ी और हलवा का भोग लगाया गया। मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रभु के दरबार पहुंचकर हाजिरी लगाई। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित भंडारे में तीन तरह की सब्जी-पूड़ी, रायता और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।

हजारों भक्तों ने चढ़ाया हनुमान जी को चोला


लखनऊ। प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों का ताता लग रहा। हजारों की संख्या में भक्तों ने सिंदूर और वस्त्र का चोला अर्पित किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ विवेक ने बताया लखनऊ का पहला मंदिर है जहां हनुमान जी का चोला उपलब्ध है और भक्त अपने हाथ से चढ़ते हैं। भव्य श्रृंगार और आरती के बाद भंडारा प्रारंभ हुआ। शाम 4:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ संपन्न हुआ। रात्रि को हनुमान जी की महा आरती उतारी गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के पंकज सिंह भदोरिया, रिद्धि किशोर गौड़, जगदीश श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार, लवलीन खोसला, प्रहलाद अग्रवाल, सुरेंद्र, पंडित अमर मिश्रा व्यवस्था में लग रहे। रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि मंदिर में हनुमान जी का चोला उपलब्ध है जिसमे वस्त्र, सिंदूर, घी, जनेऊ, चरण रहते हैं कोई भी व्यक्ति मंगलवार या शनिवार अर्पित कर सकता है।

भोर होते ही लगी भक्तों की लंबी कतार:
लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। मंगलाआरती के साथ मंदिर के कपाट खुले, और सुबह और शाम बजरंगबली की भव्य आरती हुई। भक्तों ने जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारे लगाए। मंदिर के ने कहा कि ज्येष्ठ माह के सभी बड़े मंगल पर बजरंगबली की अपने भक्तों पर खास कृपा होती है। सच्चे मन से प्रभु के दरबार में सिर झुकाने से संकटमोचन भक्तों के सारे संकट हर लेते हैं। मन्दिर की ओर से करीब 75 हजार लड्डू बनवाए गए थे। मन्दिर आने वाले भक्तों को एक-एक लड्डू प्रसाद स्वरूप दिया गया।

कोनेश्वर महादेव मंदिर:
चौक स्थित कोनेश्वर महादेव मंदिर में सुबह और शाम बजरंगबली की आरती हुई। सुबह पांच बजे से ही भक्त बजरगंबली के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। बजरंगबली को 101 किलो बूंदी का भोग लगाया गया। कोनेश्वर महादेव प्रबंधक कमेटी की ओर से मंदिर के बाहर भण्डारे का आयोजन हुआ। सुबह से लेकर शाम तक सब्जी पूड़ी का प्रसाद बांटा गया। शाम को भजन मण्डली की ओर से सुन्दरकाण्ड का पाठ हुआ।

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर:
हजरतगंज में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में सुबह से भक्तों की काफी भीड़ रही। यह सिलसिला दोपहर 12 बजे तक चलता रहा। उधर शाम छह बजे के बाद नरही, लालबाग, हुसैनगंज सहित शहर के दूरदराज से आये भक्तों की लाइन लग गई। मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंदिर के बाहर समाजसेवियों ने भक्तों के लिए भंडारे और प्याऊ की व्यवस्था की।

अमीनाबाद हुनमान मंदिर में सिन्दूर और चांदी के वर्क से हुआ शृंगार:

अमीनाबाद हनुमान मंदिर बड़े मंगल 4 बजे मंदिर के कपाट खोल दिये गये। सुबह 5:30 बजे मंगला आरती हुई। 11:30 बजे सब्जी-पूड़ी, हलवा, चना, बूंदी और भोग लगाकर आरती उतारी गयी। मंदिर के प्रधान पुजारी श्याम पाठक ने बताया कि बजरंगबली का सिन्दूर, चांदी के वर्क से श्रृंगार किया गया। शाम को सुंदरकाण्ड का पाठ आयोजित किया गया।

हनुमान मंदिरों में हुआ चालीसा का पाठ:

इस अवसर पर राजधानी के विभिन्न हनुमान मंदिरों में आरती, पूजन और फूलों से विशेष श्रृंगार किया गया, जिसके बाद मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। तेज धूप और गर्मी भी भक्तों की आस्था के आगे रुकावट नहीं बन सकी। भक्त तड़के ही दर्शनों के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड आदि पाठ का आयोजन किया गया। मंदिरों में दर्शन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलाया शरबत:

ज्येष्ठ महीने के तीसरे बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई हाथों में प्रसाद और फूल-माला लेकर बजरंगबली के दर्शनों के लिए व्याकुल था। इस मौके पर शहर के लगभग हर गली-चौराहे पर प्रसाद वितरण हो रहा था। कहीं पर भंडारा चल रहा था, तो कहीं शरबत पिलाया जा रहा था। मंदिर परिसर में लगी दुकानों पर भीड़ किसी मेले से कम नहीं थी। महिलाएं जहां श्रृंगार का सामान खरीदने में लगी हुई थी। वहीं, छोटे-छोटे बच्चे खिलौने खरीदने के लिए मचल रहे थे। आलमबाग के संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा और हनुमानाष्टक पाठ का चल रहा है।
तीसरे बड़े मंगलवार को भंडारे के आयोजन को लेकर पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं रहे। कृष्णानगर पुलिस ने थाने के निकट ही मैट्रो स्टेशन के निचे विशाल भंडारा का आयोजन किया। इस दौरान कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने विधि विधान से पूजन कर लोगो में प्रसाद का वितरण किया ।
शारदा नगर योजना के रूचि खंड में दक्षिणमुखी बाला जी ट्रस्ट द्वारा बालाजी मंदिर का विधिवत पूजन आरती कर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। जिसके समापन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया इस दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संरक्षक संजय तिवारीएअध्यक्ष व मंदिर के पुजारी पं रमेश मिश्रा, चुनमुन शुक्ला, अनुज शुक्ला, राकेश गुप्ता समस्त अन्य सहयोगी मुख्य रूप से सम्मलित रहे। कानपुर रोड स्थित फीनिक्स माल निकट डाला स्टैंड पर स्टैंड संचालक शैलेन्द्र गुप्ता एवं लल्लन द्वारा तीसरे बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे चिलचिलाती धुप के बावजूद भी लोगो की अपार भीड़ देखने को मिली। एलडीए कालोनी के सेक्टर इ एयरपोर्ट कालोनी के सामने प्रॉपर्टी डीलर जितेश अस्थाना एवं गुल्ले ने विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमे लोगो ने खून छक कर प्रसाद खाया।

एसएनए के भंडारे में शामिल हुए संस्कृति मंत्री


लखनऊ। गोमतीनगर स्थित उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पहले परिसर में कलाकारों ने सुंदरकांड का गायन किया। भंडारे का शुभारंभ अकादमी के निदेशक शोभित कुमार नाहर ने हनुमान जी की आरती कर किया। भंडारे में पूड़ी ,सब्जी और आइसक्रीम आदि का वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने अकादमी के निदेशक शोभित कुमार नाहर के साथ प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में डॉ. शोभित कुमार नाहर, सौरभ सक्सेना,डॉ पवन तिवारी, अखिलेश यादव समेत, संगीत नाटक अकादमी, कत्थक केंद्र और रेडियो जयघोष के सभी कर्मचारी भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

तीसरा बड़ा मंगल आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी पवनसुत की पूजा

लखनऊ। आज जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

अवधी, अवध और श्रीराम में घनिष्ठ सम्बंध

श्रीराम चन्द्र कृपालु राम स्तुति के साथ हुआलखनऊ। उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान की ओर से संस्थान सभागार में अवधी लोक साहित्य में राम विषयक...

30 हजार वर्गफीट पंडाल में गूंजेगी श्रीराम कथा

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी करेंगे अमृतवर्षालखनऊ। उत्सव द्वारा आयोजित 01 से 09 जून 2026 तक होने वाली नौ दिवसीय भव्य श्रीराम कथा की तैयारियों...

नर सेवा नारायण सेवा के भण्डारे में उमड़ा जन-सैलाब

लखनऊ। परहित सरिस धर्म नहि भाई। परपीड़ा नहि सम अधमाई की युक्ति को चरितार्थ करती हुई ममता की पर्याय बन चुकी नर सेवा नारायण...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

KKR के लिए करो या मरो का मुकाबला, रंग में भंग डालने की कोशिश करेगा MI

कोलकाता। टूर्नामेंट की खराब शुरुआत के कारण अगर मगर की कठिन डगर में फंसी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम को अगर इंडियन प्रीमियर...