back to top

इविवि ने उपद्रव करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने मुख्य प्रॉक्टर (कुलानुशासक) पर हमला करने और उनके कार्यालय में उपद्रव करने के आरोप में मंगलवार को लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद और शेष अज्ञात लोगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर जया कपूर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि गंभीर अनुशासनहीनता के आरोप में एक छात्र के निलंबन के खिलाफ करीब 50 लोगों ने एकत्रित होकर मंगलवार को पुस्तकालय का द्वार बंद कर दिया। उनके मुताबिक, इनमें से कई लोग इस विश्वविद्यालय से संबद्ध नहीं थे।

कपूर के मुताबिक, प्रोक्टोरियल बोर्ड द्वारा रोकने पर इन लोगों ने प्रॉक्टर को गाली देते हुए उन पर हमला कर
दिया और उनके साथ हाथापाई की और साथ ही इन लोगों ने सहायक प्रॉक्टर को पीटने का प्रयास किया। विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम का पीछा करते हुए ये उपद्रवी कुलानुशासक कार्यालय तक आ गए और वहां उपद्रव किया। कपूर ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस
ने आकर भीड़ को तितर बितर किया।

स्नातकोत्तर के छात्र हरेन्द्र कुमार और शोध छात्र मनीष कुमार के निलंबन के विरोध में मंगलवार को आल इंडिया
स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के छात्र नेता विवेक कुमार ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में कई लोगों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। विवेक कुमार ने कर्नलगंज थाना अध्यक्ष को दी तहरीर में मुख्य कुलानुशासक राकेश सिंह पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली देने और लाठी डंडे से प्राणघातक हमला करने का आरोप लगाया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...