back to top

संकट के इस काल में महात्मा बुद्ध के आदर्शों पर चलना बहुत जरूरी : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश व विदेशों में रहने वाले तथागत गौतम बुद्ध के समस्त अनुयाईयों को ‘बुद्ध पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस संकट काल में करोड़ों पीड़ितों के लिए उसी दया-करुणा, दानशीलता व इन्सानियत आदि की आज हर तरफ सख्त जरूरत ठीक उसी तरह दिखाई पड़ती है, जिसके लिए महात्मा गौतम बुद्ध ने सब कुछ त्यागकर अपना जीवन समर्पित किया व महामानवतावादी कहलाए।

‘बुद्ध पूर्णिमा’ के मौके पर गुरुवार को जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि महामानवतावादी तथागत गौतम बुद्ध, जिन्होेंने सत्य, अहिंसा, भाईचारा व मानवता की आदर्श ज्योति को पूरी दुनिया में फैलाकर भारत को विश्व में जगद्गुरु का सम्मान दिलाया, की जयन्ती पर खासकर जाति-भेद, हिंसा, हिंसक मनोवृति, द्वेष आदि को जीवन से त्यागने की प्रतिज्ञा लेने/ दोहराने का दिन है, क्योंकि इसी से जीवन में सच्ची सुख-शान्ति व देश की तरक्की निहित है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि एशिया के ‘ज्योति पुंज’ के रूप में माने जाने वाले महात्मा गौतम बुद्ध ने भारतीय इतिहास को सत्यपरक ज्ञान से सुशो•िात किया तथा उनके अनुयाईयों में सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य व सम्राट अशोक ने ‘बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय’ को अपने संविधान के मूल सूत्र के रूप में स्थापित कर सामाजिक क्रान्ति की मजबूत नींव डाली।

बसपा मुखिया ने कहा कि ऐसे ही महामानतावादी गौतम बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है। उनका अशिक्षित, उपेक्षित व शोषित वर्ग के सभी लोगों को अमर उपदेश था ‘अप्प दीपो भव:’ मतलब शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो व अपना प्रकाश स्वयं बनो जिसका मौजूदा समय में भी बहुत ही ज्यादा महत्त्व है। जिस पर अमल करके महान लक्ष्यों की प्राप्ति की जा सकती है, जिसके लिए हमारी पार्टी अपनी अलग पहचान के साथ लगातार प्रयास व संघर्षरत है।

मायावती ने कहा कि वैसे भी केवल गुणगान ही नहीं बल्कि बसपा ने ही गौतम बुद्ध के मानवीय आदर्शों पर चलकर उत्तर प्रदेश में चार बार अपनी सरकार चलाई है। उनके उपदेशों के आधार पर चलकर समतामूलक व्यवस्था समाज में स्थापित करने का भरसक प्रयास किया। इतना ही नहीं बल्कि उनके नाम पर अनेकों संस्थायें व कपिलवस्तु में हवाई पट्टी स्थापित करने का काम भी बसपा सरकार में किया गया, जिस वजह से विश्व स्तर पर उत्तर प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ा। गौतम बुद्ध के जीवन आदर्शों पर चलकर भारत को फिर से जगद्गुरु बनाने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...