back to top

लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का है। संविधान और लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। संविधान बचेगा तभी भविष्य बचेगा। सभी को समझना होगा कि लोकसभा चुनाव आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी तय करेगा।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को शाहजहांपुर में लोक जागरण अभियान के तहत सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि लड़ाई बहुत बड़ी है। समाजवादियों को हर तरह की चुनौती और परिस्थितियों का सामना करना है। उसके लिए तैयार रहना है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की। सपा प्रत्याशी हरा दिए गए।

समाजवादियों को तमाम साजिश और षडयंत्रों से सावधान रहना है। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। संविधान में दिए अधिकार छीन रही है। भाजपा फिर सत्ता में आयी तो वोट देने का अधिकार भी छीन लेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। नौकरियों की भर्ती में बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। बिना वसूली के कोई नौकरी नहीं मिल रही है। नौकरियों की भर्ती में ऐसी लूट कभी नहीं हुई।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विधानसभा और विधान परिषद की भर्ती में भारी भ्रष्टाचार हुआ। नौकरियों की सूची देखने से पता चल जाएगा कि नौकरियां किसे बांटी गयी? हाईकोर्ट के आदेश पर भर्ती की सीबीआई जांच हो रही है। सरकार के लोग सीबीआई जांच रुकवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नौकरियां छीन रही है। आउटसोर्स के नाम पर लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। यह पक्की नौकरी नहीं है।

इसी तरह से अग्निवीर योजना में भर्ती भी आउटसोर्स जैसी है। अभी एक अग्निवीर योजना में भर्ती जवान शहीद हो गया लेकिन सरकार ने उसे शहीद का दर्जा नहीं दिया। सपा की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना की भर्ती की जगह नौजवानों को पहले की तरह सेना में पक्की नौकरी दी जाएगी।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार इन्वेस्टमेंट के नाम पर बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन निवेश कहां आया? कहीं फैक्ट्री और कम्पनी नहीं बनी। नौजवानों के लिए नौकरी नहीं है। गांव-कस्बे में 90 फीसदी नौजवान बेरोजगार है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। सपा ही भाजपा का विकल्प है। अब समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...