back to top

आध्यात्मिक और पारंपरिक मूल्यों को विकसित करना जरूरी : प्रो. मधु भट्ट

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में गायन विभाग द्वारा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में वैश्विक स्तर पर भारतीय संगीत का शिक्षण एवं प्रदर्शन: प्रचार-प्रसार एवं चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। यह वेबिनार विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह के मार्गदर्शन एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सृष्टि माथुर के संयोजन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति महोदया के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके पश्चात सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पं. साहित्य कुमार नाहर ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रो. मधु भट्ट तैलंग, रैमो स्कैनो, प्रो. स्वतंत्र शर्मा और प्रो. राजेश केलकर जैसे प्रतिष्ठित संगीत विशेषज्ञों ने वेबिनार में सहभागिता की और अपने अनुभव साझा किए।
प्रो. मधु भट्ट तैलंग ने भारतीय संगीत की परंपरागत शिक्षण पद्धति पर जोर देते हुए विद्यार्थियों में आध्यात्मिक और पारंपरिक मूल्यों को विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, रैमो स्कैनो ने भारतीय संगीत के वैश्विक प्रचार-प्रसार में गुरु-शिष्य परंपरा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अन्य विशेषज्ञों ने भी वर्तमान समय में भारतीय संगीत के उत्थान में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। वेबिनार के प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रो. स्वतंत्र शर्मा और द्वितीय सत्र की अध्यक्षता प्रो. सृष्टि माथुर ने की। कार्यक्रम का संचालन सुश्री कृतिका मिश्रा अतिथि शिक्षिका,गायन) एवं पीएच.डी. गायन के शोधार्थियों द्वारा किया गया। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने हेतु प्रतिबद्ध है। यह वेबिनार भारतीय संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

पौधरोपण के साथ श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ। 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार को निराला नगर...

हरिनाम संकीर्तन करते हुये किया रथ यात्रा का प्रचार-प्रसार

लखनऊ। अपरिमेय श्याम प्रभु जी, मन्दिर अध्यक्ष, इस्कॉन, लखनऊ के दिशा निर्देशन में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली श्री जगन्नाथ जी की रथ...

हलहारिणी अमावस्या आज, कृषि उपकरणों की होगी पूजा

लखनऊ। आषाढ़ महीने की अमावस्या को हलहारिणी अमावस्या कहा जाता है। इस साल यह तिथि 14 जुलाई मंगलवार को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं...

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...

कच्चे तेल में तेजी से शुरुआती कारोबार में बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 553 अंक टूटा

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव...

पौधरोपण के साथ श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ

लखनऊ। 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ सोमवार को निराला नगर...