back to top

साइंस और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना जरूरी : राज्यपाल

-युवाओं को तकनीकी युक्त शिक्षा देना सरकार सहित सबकी जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने रविवार को कहा कि आज के इस दौर में देश का विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना ज़रूरी है। जब हम तकनीक और शोध के क्षेत्र में बेहतर करेंगे तभी हम विश्व के सामने खड़े हो सकेंगे। ‘वोकल फार लोकल’ के मद्देनज़र विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना ज़रूरी है तभी देश आगे बढ़ेगा। हमारे विश्वविद्यालयों को रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम पर विशेष ध्यान देना होगा।

राज्यपाल ने राजभवन से वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के ज़रिये डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक यूनिवर्सिटी, लखनऊ के स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थापना दिवस समारोह आत्ममंथन का मौका होता है। आत्ममंथन से कमियों को दूर कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय डाॅ कलाम के सपनों के अनुरूप उच्चकोटि के शोध कार्यों को करे। शोध आज की ज़रुरत है और यही देश और दुनिया को बचायेंगे।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या की नज़र से विशाल प्रदेश है। जनसंख्या का एक बड़ा भाग हमारे युवाओं का है, जिन्हें उच्च एवं तकनीकी युक्त शिक्षा प्रदान करना सरकार और हम सबकी जिम्मेदारी है। हमारे विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस युग में स्थापित होने के लिये विशेष प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से उच्च शिक्षा सहित सभी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता वृद्धि के लिये लगातार प्रयास करने के लिए आज तकनीकी संसाधनों का प्रयोग ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि हमें आज की परिस्थितियों के अनुसार ऑनलाइन शिक्षा पर ध्यान देना होगा।

अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों से अपील की कि वे इस सम्भावना पर कार्य करें कि सीसीटीवी जिस तरह से मानव के हर गतिविधि को अपने कैमरे में कैद कर लेता है, ठीक उसी तरह का यंत्र विकसित करें जो भीड़-भाड़ वाले स्थान पर चलने वालों में से कोरोना ग्रस्त उच्च ताप वाले व्यक्ति की पहचान कर सके ताकि उसे तत्काल वहां से अलग किया जा सके।

इससे पहले राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय की देखरेख में चलने वाले शैक्षिक चैनल ‘स्वयं प्रभा’ का उद्घाटन किया। इस चैनल पर विद्यार्थियों के लिए डिजिटल कंटेंट 24 घंटे में 3 बार शाम 4 बजे, रात 12 बजे और सुबह 8 बजे प्रसारित होगा। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी को विश्वविद्यालय के लिए एक डिजिटल मोबाइल वैन सांसद निधि से उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...