back to top

राजधानी दमिश्क की ओर छोड़ी गई इजराइली मिसाइलों को मार गिराया गया: सीरिया

दमिश्क। सीरिया का कहना है कि उसने शुक्रवार को राजधानी दमिश्क के निकट पहुंची इजराइली मिसाइलों को मार गिराया है। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने कहा कि सीरिया ने पड़ोसी देश लेबनान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र से छोड़ी गई अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया। दमिश्क के आसपास के इलाके इन मिसाइलों के निशाने पर थे। हालांकि सीरिया ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी जबकि इजराइल की ओर से भी कोई टिप्पणी नहीं आई है।

 

 

युद्धग्रस्त देश सीरिया में अपने सैन्य अभियानों के बारे में न के बराबर जानकारी देने वाली इजराइली सेना ने किसी भी हवाई हमले की बात से इनकार किया है। सेना ने सिर्फ इतना कहा कि सीरिया की ओर से शुक्रवार को इजराइली हवाई क्षेत्र की तरफ जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल छोड़ी गई, जो भूमध्यसागर के ऊपर ध्वस्त हो गई। मध्य इजराइल के निवासियों को जमीन पर मिसाइल के कई टुकड़े मिले हैं।

 

इजराइल ने पिछले कुछ वर्षों में सीरिया में ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों के खिलाफ सैकड़ों हमले किए हैं, लेकिन शायद ही कभी इस तरह के अभियानों को स्वीकार किया हो। इजराइल अपनी उत्तरी सीमा से होने वाली घुसपैठ के लिये ईरान को जिम्मेदार मानता है और इसे खतरे के रूप में देखता है। इजराइल का मानना है कि ईरान, लेबनान में स्थित आतंकवादी समूह हिजल्ला की मदद करता है। हिज्बुल्ला लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध में सीरिया के सरकारी बलों के साथ मिलकर लड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...