back to top

मित्रता दिवस पर इजराइल ने अनोखे अंदाज़ में भारत को दी बधाई

नई दिल्ली: इजराइल ने मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) पर भारत को एक ट्विटर संदेश के जरिए बधाई दी। इस संदेश में बालीवुड फिल्म शोले के एक मशहूर गीत ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे का इस्तेमाल किया गया है। इजराइल की बधाई का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसी गर्मजोशी के साथ जवाब देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत और सार्वकालिक हैं। इजराइली दूतावास ने रविवार को यहां ट्वीट किया, फ्रेंडशिप डे 2019 की भारत को बधाई। हमारी मजबूत होती दोस्ती तथा बढ़ती साझेदारी और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचे। बधाई संदेश में मोदी और उनके समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के बीच विभिन्न मुलाकातों के चित्रों को समायोजित कर एक लघु वीडियो भी शामिल किया गया है जिसमें 1975 में आई फिल्म शोले के गीत ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे की धुन भी पृष्ठभूमि में है।

 

मोदी ने हिब्रू में एक ट्वीट के साथ जवाब दिया, भारत और इजराइल ने समय के साथ अपनी दोस्ती साबित की है। उन्होंने कहा, धन्यवाद। इजराइल के अद्भुत नागरिकों और मेरे अच्छे मित्र (इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन) नेतन्याहू को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं। मोदी ने कहा, भारत और इजऱाइल के संबंध मजबूत तथा सार्वकालिक हैं। आने वाले समय में हमारे देशों के बीच मित्रता और बढऩे की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2017 में इजराइल की यात्रा की थी जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा 70 साल में की गई पहली इजराइल यात्रा थी।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...