back to top

क्या यूपी में एक समय में परीक्षा कराने के लिए सुविधाओं का अभाव है, यूपीपीएससी विवाद पर बोलीं मायावती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के पीसीएस प्री और आरओ..एआरओ की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में जारी छात्रों के आंदोलन के प्रति समर्थन जताते हुए बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को पूछा कि क्या उप्र के पास एक समय में परीक्षा कराने की बुनियादी सुविधाओं का इतना अभाव है कि पीसीएस आदि जैसी विशिष्ट परीक्षा दो दिन में करानी पड़ रही है।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया,उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग द्वारा पीसीएस तथा आरओ-एआरओ की भी प्रारंभिक परीक्षा-2024 एक समय में कराने में विफलता को लेकर आक्रोशित छात्रों पर पुलिस कार्वाई से उत्पन्न स्थिति संबंधी खबर का व्यापक चर्चा में रहना स्वाभाविक है। उन्होंने सरकार से पूछा, क्या उप्र के पास एक समय में परीक्षा कराने की बुनियादी सुविधाओं का इतना अभाव है कि पीसीएस आदि जैसी विशिष्ट परीक्षा दो दिन में करानी पड़ रही है? पेपर लीक पर रोक व परीक्षाओं की विश्वसनीयता अहम मुद्दा है, जिसके लिए एक बार में ही परीक्षा व्यवस्था जरूरी है। सरकार इस ओर ध्यान दे।

मायावती ने साथ ही कहा कि गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि की गहरी मार झेल रहे छात्रों के प्रति सरकार का रवैया क्रूर नहीं बल्कि सहयोग एवं सहानुभूति का होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार खाली पड़े सभी बैकलाग पर जितनी जल्दी भर्ती की प्रक्रिया पूरी करे, उतना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजी -रोजगार की सख्त जरूरत है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के पीसीएस प्री और आरओ..एआरओ की परीक्षा दो दिन में संपन्न कराने के निर्णय के विरोध में सोमवार को शुरू हुआ छात्र आंदोलन प्रयागराज में यूपीपीएससी मुख्यालय के सामने आज दूसरे दिन भी जारी है। देर रात जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस आयुक्त ने आयोग में बैठक की, जो बेनतीजा रही। आंदोलनकर्मी छात्रों ने रात खुले आसमान के नीचे गुजारी और मंगलवार की सुबह फिर से धरना प्रदर्शन में जुट गए। जो छात्र छात्राएं रात में अपने घर चले गए थे, वे मंगलवार की सुबह आयोग के मुख्यालय के गेट पर पुन: एकत्रित हो गए और आंदोलन शुरू कर दिया।

प्रतियोगी छात्रों ने सोमवार सुबह से यहां लोक सेवा आयोग के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। दिन ढलने के साथ हजारों की संख्या में छात्रों ने मोबाइल फोन की टार्च जलाकर एकता दिखाई। आयोग ने पिछले मंगलवार को इन परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा की। जहां पीसीएस प्री की परीक्षा के लिए सात और आठ दिसंबर की तिथि घोषित की गई है, वहीं समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ..एआरओ) प्री की परीक्षा के लिए 22 और 23 दिसंबर की तिथि घोषित की गई है।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर पर चुनाव में फायदा लिया, अब चढ़ावे के सवाल पर राज्य का विषय क्यों: प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने...

सुप्रीम कोर्ट ने CJP से जुड़े लोगों की गतिविधियों की जांच संबंधी याचिका पर केंद्र, बीसीआई और सीबीआई से मांगा जवाब

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने फर्जी वकीलों, कानून की फर्जी डिग्री वाले लोगों और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) से जुड़े लोगों की गतिविधियों की...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना बोले- यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश का उत्सव है

लखनऊ। यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। लीग के आगाज़ से पहले मंगलवार को यूपी टी-20 लीग गवर्निंग...

बुद्धेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की कतार, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। सावन माह के दूसरे बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।...

21 सौ महिलाएं 16 को बनाएंगी गिनीज विश्व रिकॉर्ड

बाबू स्टेडियम में होगी सावन गीतों की गूंजगिनीज बुक की प्रतिनिधि प्रीति सिंह होंगी मौजूदलखनऊ। सावन की फुहारों और उल्लास के रंगों में राजधानी...

मातृशक्तियों ने सनातनी पीली साड़ी में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सपना गोयल के अनुसार वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत होती हैलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना...

गुरु के सान्निध्य से जीवन में ज्ञान, संस्कार का मार्ग प्रशस्त होता है

विहसंत सागर जी महाराज का 43वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्नलखनऊ। उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी महाराज का 43वां अवतरण दिवस लघुधाम परिवार...

बेकरार करके हमें यू न जाइये…

जीना इसी का नाम है में सुनाये पुराने गोल्डन गानेलखनऊ। रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा न अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में सायं काल संगीत का कार्यक्रम...

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं 15 को रखेंगी हरियाली तीज व्रत

लखनऊ। सावन का महीना शुरू होते ही हरियाली तीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की...