back to top

मातृशक्तियों ने सनातनी पीली साड़ी में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सपना गोयल के अनुसार वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत होती है
लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में श्रावणी हरियाली अमावस्या बुधवार 12 अगस्त 2025 को, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई एवं राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। धर्म और राष्ट्र एक दूसरे के पूरक हैं इसलिए वंदे मातरम् तिरंगा यात्रा, इंदिरा नगर लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित शिव शक्ति शनिदेव मंदिर से आरंभ होकर नीलगिरी चौराहे तक भारत माता की जय और वंदे मातरम जयघोष के साथ निकाली गई। सपना गोयल के अनुसार वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत से राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत होती है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में देशभक्ति, एकता और स्वाभिमान जगाने वाला सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत बना था। वर्तमान समय में जब देश ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है, तब यह गीत नागरिकों में सामूहिक राष्ट्रीय कर्तव्य का भाव जागृत करता है। इसीलिए संसद ने ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ में संशोधन कर इसे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान ही कानूनी और सांविधिक सुरक्षा प्रदान कर दी है। इसका स्वागत भी इस अवसर पर सपना गोयल की अगुआई में राष्ट्र गीत वंदे मातरम गाकर किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता दिलीप श्रीवास्तव ने वंदेमातरम को भारतीय स्वाभिमान का प्रतीक बताया। सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल ने इस अवसर पर बताया कि आगामी 16 अगस्त को हरियाली तीज सनातनी महिलाओं का महा पर्व चिनहट वीमार्ट के पास स्थित रजत डिग्री कॉलेज के सामने बने भव्य सनातन धाम लॉन परिसर में आयोजित किया जा रहा है। मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी के अंतर्गत आयोजित इस समारोह की भव्यता इसी से ज्ञात होती है कि केन्द्रीय आकर्षण जहां भगवान शिव का महा दरबार होगा वहीं झूला उत्सव में हजारों मातृशक्तियां इसमें सावन का पावन झूला भी झूलेंगी। कर्मठ बहनों को हरियाली पर्व के प्रतीक के रूप में सनातनी हरा पटका भेंट किया जाएगा वहीं नि:स्वार्थ भाव से बिना किसी अनुदान के समाज सेवा में लगी बहनों का सामाजिक अलंकरण भी किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियों का 15 अगस्त के अवसर पर तिरंगा दुपट्टा प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीना नौटियाल, रानी सिंह, विमला देवी, सुमन सिंह, लक्ष्मी सिंह, सभ्या पाण्डेय, सोनी यादव, ममता तिवारी, लिपिका, बेबी सिंह, ममता रावत, किरण रावत, दीक्षा, इंदु सिंह, रूबी सिंह, रीता पाण्डेय सहित अन्य ने उत्साह के साथ सहभागिता की। सपना गोयल ने बताया कि उनका एक मात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, भारत एक बार पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति के लिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है। वर्तमान में सुंदरकांड महा अभियान उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सपना गोयल की अगुआई में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान किया था। इस क्रम में 23 जून 2024 को पावन तीर्थ नैमिषारण्य में भव्य सामूहिक सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन करवाया गया था। उस अनुष्ठान में पांच हजार महिलाओं को शामिल करवाया गया था। बिना किसी सरकारी मदद के रात-दिन की यात्रा करके उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जिलों तक में बड़े स्तर पर सुंदरकांड पाठ सम्पन्न करवाए जा चुके हैं। इस महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, चित्रकूट के पावन तीर्थ परिसर रामघाट, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर एवं कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगाजी घाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। मथुरा स्थित भगवान कृष्ण जन्मस्थली मंदिर परिसर में भी डेढ़ हजार से अधिक मातृशक्तियों ने सामूहिक सुन्दरकांड का पाठ किया था। 11 सितम्बर 2024 से अयोध्या तीर्थ में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। आगामी 29 अगस्त को वहां 15वां सामूहिक सुंदरकांड पाठ करवाए जाएगा। दूसरी ओर सेवा परमो धर्म: को बीज मंत्र मानते हुए दरिद्र नारायण की सेवा के भाव से जाड़ों में कम्बल वितरण और विभिन्न पावन अवसरों पर भंडारों का आयोजन भी किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

21 सौ महिलाएं 16 को बनाएंगी गिनीज विश्व रिकॉर्ड

बाबू स्टेडियम में होगी सावन गीतों की गूंजगिनीज बुक की प्रतिनिधि प्रीति सिंह होंगी मौजूदलखनऊ। सावन की फुहारों और उल्लास के रंगों में राजधानी...

गुरु के सान्निध्य से जीवन में ज्ञान, संस्कार का मार्ग प्रशस्त होता है

विहसंत सागर जी महाराज का 43वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्नलखनऊ। उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी महाराज का 43वां अवतरण दिवस लघुधाम परिवार...

बेकरार करके हमें यू न जाइये…

जीना इसी का नाम है में सुनाये पुराने गोल्डन गानेलखनऊ। रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा न अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में सायं काल संगीत का कार्यक्रम...

बुद्धेश्वर मंदिर में लगी भक्तों की कतार, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। सावन माह के दूसरे बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।...

21 सौ महिलाएं 16 को बनाएंगी गिनीज विश्व रिकॉर्ड

बाबू स्टेडियम में होगी सावन गीतों की गूंजगिनीज बुक की प्रतिनिधि प्रीति सिंह होंगी मौजूदलखनऊ। सावन की फुहारों और उल्लास के रंगों में राजधानी...

गुरु के सान्निध्य से जीवन में ज्ञान, संस्कार का मार्ग प्रशस्त होता है

विहसंत सागर जी महाराज का 43वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्नलखनऊ। उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी महाराज का 43वां अवतरण दिवस लघुधाम परिवार...

बेकरार करके हमें यू न जाइये…

जीना इसी का नाम है में सुनाये पुराने गोल्डन गानेलखनऊ। रंगयात्रा, लखनऊ द्वारा न अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संसथान में सायं काल संगीत का कार्यक्रम...

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं 15 को रखेंगी हरियाली तीज व्रत

लखनऊ। सावन का महीना शुरू होते ही हरियाली तीज का इंतजार भी शुरू हो जाता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की...

फिल्म मिर्जापुर को प्रमोट करने लखनऊ पहुंचे अभिनेता अली फजल

लोकतंत्र में लोगों का अपनी बात रखना जरूरीलखनऊ। अभिनेता अली फजल ने देश के कुछ हिस्सों में चल रहे जेन-जी, युवाओं और छात्रों के...