नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय डीजीसीए ने बुधवार को भारतीय एयरलाइन कंपनियों से कहा कि वे ईरान, इराक, ओमान की खाड़ी और फारस की खाड़ी में हवाई क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतें।
इसके कुछ घंटे पहले ही यूक्रेन की अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन का विमान ईरान में तेहरान के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। विमान में लगभग 170 यात्री सवार थे और किसी के जीवित बचने की संभावना नहीं है।
डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने संबद्घ एयरलाइनों के साथ बैठक की और उन्हें सतर्क रहने तथा हर संभव एहतियात बरतने को कहा गया है।
इससे पहले, अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासर्न एफएएी अमेरिका में पंजीकृत विमानों के इराक, ईरान और खाड़ी क्षेत्र के पर से गुजरने पर प्रतिबंध लगा चुका है। यह कदम इराक में अमेरिकी बलों पर रॉकेट हमलों के बाद उठाया गया।





