back to top

IPL 2025 : श्रेयस अय्यर के शतक नहीं बनने पर शशांक सिंह का आया बयान, कही ये अहम बात

अहमदाबाद। IPL 2025: शशांक सिंह की गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम ओवर में आक्रामक बल्लेबाजी के कारण श्रेयस अय्यर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने पहले शतक से चूक गए लेकिन इस बल्लेबाज ने बाद में खुलासा किया कि पंजाब किंग्स के कप्तान ने ही उन्हें उनके शतक की परवाह के बिना बड़े शॉट खेलने की हिदायत दी थी।

जब पंजाब की पारी का 20वां ओवर शुरू हुआ तब श्रेयस अय्यर 97 रन बनाकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े थे। शशांक ने मोहम्मद सिराज के इस ओवर में पांच चौके लगाए जिससे अय्यर को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। नाबाद 44 रन की पारी खेलने वाले शशांक ने कहा कि अय्यर ने उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने के लिए नहीं कहा था।

पंजाब किंग्स की 11 रन से जीत के बाद शशांक ने संवाददाताओं से कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैंने स्कोरबोर्ड नहीं देखा। लेकिन पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद मैंने स्कोरबोर्ड देखा और श्रेयस 97 रन पर थे। उन्होंने कहा, मैंने कुछ नहीं कहा। वह मेरे पास आए और मुझसे कहा, शशांक मेरे शतक की चिंता मत करो। निश्चित तौर पर मैं उनसे कहने जा रहा था कि क्या मुझे एक रन लेकर स्ट्राइक उन्हें देनी चाहिए।

शशांक ने कहा, यह कहने के लिए बहुत बड़ा दिल और साहस चाहिए क्योंकि टी20 में खासकर आईपीएल में शतक आसानी से नहीं बनते। शशांक ने कहा कि अय्यर का संदेश स्पष्ट था कि गेंदबाज पर आक्रमण करते रहो। उन्होंने कहा, श्रेयस ने मुझसे कहा शशांक जाओ और हर गेंद पर चौका या छक्का लगाने की कोशिश करो। इससे मुझे और भी अधिक आत्मविश्वास मिला। हम सभी जानते हैं कि आखिर में यह टीम गेम है लेकिन फिर भी उन परिस्थितियों में इतना निस्वार्थ होना मुश्किल है। लेकिन श्रेयस उनमें से एक है। मैं उन्हें पिछले 10-15 वर्षों से जानता हूं। वह बिल्कुल भी नहीं बदला है।

यह खबर भी पढ़े : Varanasi : अब गंगा घाटों पर आयोजन करने के लिए लेनी पड़ेगी इजाजत, देने होंगे इतने रूपये

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...