back to top

IPL 2025 : चहल आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक, श्रेयस अय्यर ने की तारीफ

बेंगलुरु। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने युजवेंद्र चहल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक करार देते हुए कहा कि उन्होंने इस लेग स्पिनर से निजी बातचीत में रन जाने की चिंता करने के बजाय विकेट लेने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। चहल मौजूदा आईपीएल में शुरू में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन उन्होंने अब अपनी लय हासिल कर ली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने रजत पाटीदार और जितेश शर्मा के विकेट लेकर पंजाब की पांच विकेट से जीत में अहम भूमिका निभाई।

अय्यर ने मैच के बाद कहा, मैंने निजी तौर पर चहल से बात की। मैंने उनसे कहा कि आप मैच विजेता हैं और आपको जितना संभव हो हमारे लिए विकेट हासिल करने हैं। आपको रक्षात्मक रवैया अपनाने की जरूरत नहीं है और आप वापसी करने की क्षमता रखते हो। हम एक लेग स्पिनर के तौर पर उनकी इसी बात के लिए प्रशंसा करते हैं। उन्होंने कहा, वह आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है, शायद आईपीएल में अब तक का सबसे अच्छा गेंदबाज है। आपको हर समय उसका समर्थन करना होगा।

बारिश से प्रभावित यह मैच प्रति टीम 14 ओवर का कर दिया गया। आरसीबी की टीम में पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 95 रन बनाए। पंजाब ने 12.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। उसकी तरफ से नेहल वढेरा ने 19 गेंद पर 33 रन की मैच विजेता पारी खेली। अय्यर ने कहा, जैसा कि कहा जाता है कि विविधता जीवन में रंग भरती है। हमें भी यहां विभिन्न तरह के मैच का अनुभव मिलता है। यह बहुत बड़ी चुनौती होती है। पंजाब किंग्स के कप्तान ने वढेरा के आक्रामक रवैये की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर आपको एक ऐसे बल्लेबाज की जरूरत होती है जो आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करे। नेहल का रवैया आज शानदार था। उम्मीद है कि आगे भी वह इसी फॉर्म को बरकरार रखेगा।

आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने कहा कि उनके बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। उन्होंने कहा, विकेट शुरू में बल्लेबाजी के लिए बहुत अनुकूल नहीं था लेकिन हम एक बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन कर सके। साझेदारी निभाना महत्वपूर्ण था लेकिन हमने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। यह हमारे लिए बहुत बड़ा सबक है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...