back to top

लॉकडाउन किए गए जिलों में मालवाहक ट्रकों को न रोकने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लॉकडाउन (बंद) किए गए जिलों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले मालवाहक ट्रकों को न रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में दिक्कतें पेश आने की खबरों के बीच उक्त निर्देश जारी किया गया है।

अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के कई जनपदों में बंद के तहत आवागमन संबंधी प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनके कारण मालवाहक ट्रकों को रोकने की सूचना मिली है ऐसा करने से प्रदेश में विभिन्न आवश्यक सामग्रियों की कमी हो जाएगी। राजधानी लखनऊ में भी लॉकडाउन है। कई स्थानों पर किराने के दुकानदारों ने शिकायत की कि उन्हें डिस्ट्रीब्यूटरों से आपूर्ति नहीं मिल पा रही है जिसकी वजह से जरूरी सामानों की किल्लत है।

उनका कहना है कि जो माल उनके पास पहले से स्टोर था, उसे लोग खरीद ले गए और अब दाल, चावल, आटा जैसी जरूरी वस्तुओं की कमी हो गई है। इस बीच प्रदेश के समस्त मंडल आयुक्त, लखनऊ और गौतम बुद्घ नगर के पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों को भेजे पत्र में अवस्थी ने कहा, “इस संबंध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि कृपया ऐसे मालवाहक ट्रकों को, जिनके द्वारा आवश्यक वस्तुओं, सामग्री इत्यादि की आपूर्ति की जा रही है, उन्हें ना रोका जाए ।”

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेसवे पर इस प्रकार के मालवाहक वाहनों के परिचालन में लॉक डाउन के दृष्टिगत कोई कठिनाई ना होने पाए। अवस्थी ने कहा कि पानी की आपूर्ति वाले वाहन, हैंड सैनिटाइजर के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल अथवा तैयार उत्पादों, दवाओं के निर्माण हेतु कच्चा माल अथवा आपूर्ति की जाने वाली दवा को ले जाने वाले वाहन एवं ई कॉमर्स से संबंधित उत्पादों के परिवहन में संलग्न वाहनों को भी ना रोका जाए।

पत्र में कहा गया कि रेलवे, डाक एवं तार विभाग के कर्मचारियों के संबंध में भारत सरकार द्वारा कोविद-19 के दृष्टिगत कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे कार्यालयों के कार्मिकों को कार्यालय अध्यक्ष के अनुरोध करने पर कार्यालय आने जाने की अवधि हेतु पास, वाहन पास निर्गत कर दिए जाएं।

RELATED ARTICLES

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...

एआई से हाईटेक होगी काशी, गलियां बताएंगी बाबा विश्वनाथ धाम का रास्ता

वाराणसी। पुरातन और आध्यात्मिक नगरी काशी अब आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...