back to top

उत्तर प्रदेश में दलितों को न्याय दिलाने के बजाय उत्पीड़न में जुटी सरकार : प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में दलितों के खिलाफ निरंतर अत्याचार और उत्पीड़न हो रहा है तथा दलित समुदाय के लोग प्रतिरोध के स्वर बुलंद कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार शुक्रवार को यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित दलित महापंचायत को प्रियंका गांधी वाद्रा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित कर रही थीं।

प्रियंका ने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा, योगी सरकार उस घटना के बाद भी कोई सुधार करने और न्याय दिलाने के बजाय पीड़ितों पर ही अत्याचार करने में जुटी है और उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर रही है। उन्होंने मंगटा गांव कानपुर, ललितपुर, आजमगढ़ आदि जिलों में दलितों पर हुए अत्याचार-उत्पीड़न का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद को इसी वजह से जेल में डाला गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके सामने बड़ी ऐतिहासिक जिम्मेदारी है और आप लोगों के साथ खड़े होकर अपनी आवाज़ बुलंद कीजिए। उन्होंने कहा, अभी मैं आंबेडकर छात्रावास के छात्रों से बात कर रही थी जहां छात्र आहत और दुखी हैं, क्योंकि सरकार उनके छात्रावासों को बंद कर देना चाहती है।

उप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद की रिहाई के बाद प्रदेश भर में दलितों की आवाज को बुलंद करने के लिए दलित महापंचायत बुलाई गई थी। महापंचायत में प्रियंका ने अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की और कहा कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय, संविधान व दलित छात्रों की छात्रवृत्ति बचाने एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए प्रत्येक गांव में कार्यकर्ताओं की टीम बनानी है।

RELATED ARTICLES

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...