यही सोच ड्रीमर्स की नींव है, जो केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है
लखनऊ। अभिनेता, फिल्ममेकर और स्टोरीटेलर सुधांशु राय ने अपनी नई स्टोरीटेलिंग सीरीज ड्रीमर्स की शुरूआत की है। यह सीरीज उन असाधारण व्यक्तित्वों और लिविंग लेजेंड्स की प्रेरणादायक यात्राओं को सामने लाने का प्रयास करती है, जिन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प का रास्ता चुना। सुधांशु राय का मानना है कि हर सफल व्यक्ति की उपलब्धियों के पीछे एक ऐसी कहानी होती है, जो लोगों को प्रेरित कर सकती है। ड्रीमर्स के माध्यम से वह उन अनकहे पलों, चुनौतियों और आत्मविश्वास की कहानियों को सिनेमाई अंदाज में दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं, जिन्होंने इन शख्सियतों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया. हाल ही में राय ने कहा था कि वह आज भी खुद को सबसे पहले एक स्टोरीटेलर मानते हैं। यही सोच ड्रीमर्स की नींव है, जो केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शकों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित भी करती है। ऐसे समय में जब कंटेंट की दुनिया लगातार बदल रही है, ड्रीमर्स वास्तविक जीवन की उन कहानियों को सामने लाती है जो उम्मीद, हौसले और जुनून का संदेश देती हैं। अपनी इस नई पहल के जरिए सुधांशु राय एक बार फिर यह साबित करते हैं कि अच्छी कहानियां न सिर्फ दिलों को छूती हैं, बल्कि लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती हैं। ड्रीमर्स सुधांशु राय की नई स्टोरीटेलिंग सीरीज है, जो प्रेरणादायक व्यक्तित्वों की सफलता की कहानियों को दशार्ती है। इस सीरीज की शुरूआत अभिनेता, फिल्ममेकर और स्टोरीटेलर सुधांशु राय ने की है। इसका उद्देश्य संघर्ष, धैर्य और आत्मविश्वास की उन कहानियों को सामने लाना है, जो लोगों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करें. इसमें असाधारण व्यक्तित्वों और लिविंग लेजेंड्स की प्रेरक यात्राएं, चुनौतियां और सफलता के पीछे की अनकही बातें दिखाई जाएंगी।





