back to top

भाजपा सरकार के गलत फैसलों से आसमान छू रही है महंगाई : लल्लू

  • सत्ता अंकुश लगाये वार्ना कांग्रेस छेड़ेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में व्याप्त महंगाई से आम जनता कराह रही है, उसका जीना मुहाल हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल साग-सब्जी और दलहन में 30-40 फीसदी का उछाल आया है।

कोरोना काल के चलते जहां सरकारी नौकरी कर रहे और पेंशन धारको को छोड़ कर समाज का लगभग हर तबका भयंकर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है, एक-एक पैसे जुटाने उस पर भरी पड़ रहे हैं ऐसे में आम आदमी की जरुरत की हर चीजों के दाम सरकार के गलत फैंसलो के चलते आसमान छू रहे हैं। यह महंगाई सरकार जनित है।

लल्लू ने कहा कि कि कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि अपने मित्र पूंजीपतियों और धन्नासेठों पर सख्त कार्यवाही करते हुए एक हफ्ते के अंदर ज़रूरी सामानों की महंगाई पर प्रभावी अंकुश लगाये और उसे नियंत्रण में लाये जिससे चीजे आम आदमी की पहुंच में आये। वार्ना कांग्रेस महंगाई के खिलाफ सरकार के खिलाफ उपचुनाव के बाद व्यापक प्रदेशव्यापी आंदोलन चलने को मजबूर होगी। कांग्रेस आम जनता को सरकार समर्थक पूंजीपतियों और धन्नासेठों के हाथो लुटते नहीं देख सकती।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने अभी जो तीन नये कानून बनाये है, वो पूरी तरह से पूंजीपतियों और बिचैलियों को फायदा पहुंचने के लिए बनवाये गये हैं उसका सीधा असर आम जनता पर पड़ना शुरू हो गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम की सूची से खाद्य पदार्थ और अनाज, तेल, दलहन, आलू-प्याज जैसी जरुरत के सामानों की काला बाजारी शुरू हो गयी है। परिणाम स्वरुप इन चीज़ों के दाम आसमान छूने लगे हैं और आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके हैं।

सारी दालें 100 रुपये से ऊपर 120 से 150 रुपये में बिक रही हैं। खाद्य तेल के दाम भी आम आदमी की पहुंच से बाहर और पहले के मुकाबले 30 से 50 रुपये ज़्यादा है। प्याज 80 से 100 रुपये किलो की दर से मिला रहा है। आलू 40 से 45 रुपये प्रति किलो और नया आलू 60 रूपये किलो की दर से मिल रहा है। जबकि सरकार ने खुद स्वीकार किया था की किसानों से आलू 475 रूपये क्विंटल खरीदा गया था। बाकी पैसा सरकार समर्थक बिचैलिये आम आदमी से मुनाफाखोरी के रूप वसूल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...