back to top

यूपी के 11 जिलों में फैली पशुओं की संक्रामक बीमारी लंपी

11 जिलों में लंपी रोग का प्रकोप।
9000 से अधिक गोवंश प्रभावित।
टीकाकरण अभियान शुरू, हेल्पलाइन जारी।

लखनऊ। गोवंश में होने वाली संक्रामक बीमारी लंपी (एलएसडी) ने प्रदेश के 11 जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है। अब तक इस रोग से प्रभावित गोवंश की संख्या नौ हजार से अधिक हो गई है। प्रदेश सरकार का मानना है कि इस संक्रामक रोग का फैलाव बिहार से हुआ है। संक्रामक रोग से प्रभावित 11 जिलों में पशुओं के लिए लाकडाउन लगाया गया है। इन जिलों में और न ही बिहार से पशुओं का आवागमन हो सकेगा। इस रोग से गोवंश को बचाने के लिए बेंगलुरू से 60 हजार से अधिक वैक्सीन मंगाई जा चुकी है।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश के 11 जिलों चंदौली, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, मऊ, संतकबीरनगर एवं महराजगंज में लंपी स्किन डिजीज वायरस फैला हुआ है। अब तक 9353 गोवंश इस रोग से प्रभावित हैं।

इसके तहत पशुओं को फफोले हो जाते हैं। उनका दावा है कि उपचार के बाद 6769 गोवंश ठीक हो गए हैं। इसकी रोकथाम के लिए लंपी प्रोवैक वैक्सीन की 60 हजार खुराक मंगवाकर पूर्वांचल के जिलों में युद्धस्तर पर टीकाकरण शुरू किया गया है।

मंत्री ने कहा कि अब तक 4005 ग्रामों में वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है। इस रोग के नियंत्रण के लिए पशुधन विभाग ने टीमों का गठन कर दिया गया है। इसमें प्रमुख सचिव, विशेष सचिव, दोनों निदेशक, दुग्ध कमिश्नर, पीसीडीएफ के एमडी समेत पूरे विभाग को लगाया गया है। इसके साथ ही 11 जनपदों में अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है और इस रोग पर सघन निगरानी करने के लिए एक सेल का गठन कर दिया गया है।

पशुपालकों के लिए टोल फ्री नंबर जारी : पशुपालकों के लिए लंपी रोग की जानकारी के देने के लिए विभाग ने एक टोल फ्री नंबर 18001805141 जारी किया है। इस नंबर पर संपर्क करने पर तत्काल विभाग के अधिकारी रोग के नियंत्रण करने के लिए टीमों के साथ वहां पहुंचेंगे। मंत्री ने गोशालाओं में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...

अर्थ डे पर लखनऊ में अर्बन प्लांट का हरित जागरूकता अभियान

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर अर्बन प्लांट द्वारा लखनऊ में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...