back to top

खराब फॉर्म से जूझ रही वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी

अहमदाबाद । विवादों से घिरा एशिया कप जीतने के बाद भले ही लंबा ब्रेक नहीं मिल सका हो लेकिन शुभमन गिल की टीम का पलड़ा खराब फॉर्म से जूझ रही वेस्टइंडीज के खिलाफ बृहस्पतिवार से हरी भरी पिच पर शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भारी रहेगा। कप्तान गिल समेत भारतीय टीम के अधिकांश सदस्य और मुख्य कोच गौतम गंभीर दुबई से यहां पहुंच गए हैं और लाल गेंद के प्रारूप में खेलने की तैयारी में जुट गए हैं। इस श्रृंखला की अहमियत इसलिये भी है क्योंकि इससे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंक भी मिलने हैं। इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला 2 . 2 से ड्रॉ कराने के बाद गिल की टीम तीसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड एक अंक पीछे है। वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला समेत भारत को चार घरेलू टेस्ट खेलने हैं जिनसे अधिक से अधिक अंक लेने की कोशिश होगी।

अहमदाबाद में इस बार खेलने की परिस्थतियां अलग है और पिच हरी भरी दिख रही है। मौसम उमस भरा है और टेस्ट मैच के दौरान थोड़ी बहुत बारिश की भी संभावना है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज टीम 2025 . 27 डब्ल्यूटीसी चक्र में तीन टेस्ट हार चुकी है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबले से ज्यादा रूचि यह जानने में है कि भारत की अंतिम एकादश क्या होगी। पहले टेस्ट में पिच पर घास होने से भारतीय टीम संयोजन में बदलाव हो सकता है।

भारत के साई सुदर्शन बुधवार, 1 अक्टूबर, 2025 को गुजरात के अहमदाबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टेस्ट मैच से पहले अभ्यास सत्र के दौरान।

पिछले सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ टर्निंग पिचें बनाने से भारत को नुकसान हुआ था। अक्टूबर 2024 में भारत में आखिरी टेस्ट खेलने के बाद से टीम में बहुत कुछ बदला है। विराट कोहली , रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज पारंपरिक प्रारूप से विदा ले चुके हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी अब टीम में नहीं हैं। भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी ईकाई संतुलित है और यह देखना होगा कि देवदत्त पडिक्कल के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज को उतारा जाता है या तेज गेंदबाजी हरफनमौला नितीश रेड्डी को मौका मिलता है। रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे लेकिन भारत वॉशिंगटन सुंदर या अक्षर पटेल को भी मौका दे सकता है।

वॉशिंगटन ने हैंपशर के लिये काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद यहां पहुंचकर टीम के साथ अभ्यास किया। करूण नायर तीसरे नंबर की जगह लेने में नाकाम रहे और अब बी साई सुदर्शन का उस क्रम पर खेलना तय है। आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए के लिये नाबाद 176 रन बनाने वाले केएल राहुल उस लय को कायम रखना चाहेंगे। इंग्लैंड दौरे के बाद से यशस्वी जायसवाल को भी लंबा ब्रेक मिल चुका है। वह एशिया कप या ए टीम के साथ नहीं खेले हैं। एशिया कप में मिला जुला प्रदर्शन करने वाले गिल इंग्लैंड दौरे वाला फॉर्म हासिल करना चाहेंगे जहां उन्होंने पांच टेस्ट में 754 रन बनाये थे।

दूसरी ओर वेस्टइंडीज टीम जमैका में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिन रात के टेस्ट में अपने न्यूनतम स्कोर 27 रन पर आउट हो गई। उसे कई पहलुओं पर काम करना होगा। चोट के कारण तेज गेंदबाज शामार जोसेफ और अलजारी जोसेफ के बाहर होने से गेंदबाजी की धार भी कुंद हुई है जिससे टीम को बायें हाथ के दो स्पिनरों पर निर्भर रहना होगा। तेज गेंदबाज जेडेन सील्स और स्पिनर जोमेल वारिकन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। क्रेग ब्रेथवेट को टीम में शामिल नहीं करने के बाद अब बल्लेबाजी का जिम्मा तेजनारायण चंद्रपॉल और एलिक अथानाजे पर होगा। दोनों आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेले थे लेकिन पिछली बार भारत के खिलाफ श्रृंखला का हिस्सा थे।


टीमें :
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ध्रुव जुरेल, एन जगदीशन, देवदत्त पडिक्कल, बी साई सुदर्शन, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।


वेस्टइंडीज : रोस्टन चेस (कप्तान) , केवलोन एंडरसन, एलिक अथानाजे, जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, शाई होप, टेविन इमलाच, ब्रेंडन किंग, जस्टिन ग्रीव्स, जोहान लेन, खारी पियरे, जोमेल वारिकन, जेडेन सील्स, एंडरसन फिलिप , जेडिया ब्लेड्स।


मैच का समय : सुबह 9 . 30 से।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...