back to top

भारत में कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर सबसे अधिक : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत में एक अक्टूबर 2020 से लगातार कोविड-19 से होने वाली दैनिक मौतों की संख्या में गिरावट आ रही है जबकि मरीजों के ठीक होने की दर दुनिया में सबसे बेहतर दरों में एक है। मंत्रालय ने कहा, एक अक्टूबर 2020 से देश में कोविड-19 से मृत्युदर में लगातार गिरावट आ रही है। आज की तारीख तक मृत्युदर 1.5 प्रतिशत (1.43 प्रतिशत) से कम है।

भारत में संक्रमितों के अनुपात में मृत्यु दर दुनिया की सबसे कम मृत्यु दर में एक है। मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या 1,06,11,731 हो गई है जिनमें से 11,016 मरीज गत 24 घंटे में ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने रेखांकित किया, भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.31 प्रतिशत है जो दुनिया में सबसे उच्च दरों में से एक है। रविवार तक कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों एवं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में अंतर 1,04,74,164 रहा।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 82 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन कर्मियों का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे तक 1,72,852 टीकाकरण सत्रों में कुल 82,63,858 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है जिनमें 59,84,018 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक जबकि 23,628 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। वहीं 22,56,212 फ्रंटलाइन कर्मियों को भी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

टीके की पहली खुराक देने के 28 दिन बाद दूसरी खुराक देने की शुरुआत शनिवार को की गई। टीकाकरण अभियान के 29वें दिन (13 फरवरी को) कुल 2,96,211लाभार्थियों को टीका लगाया गया। कुल 8,071 सत्र में 2,72,583 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई जबकि 23,628 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। मंत्रालय ने बताया, प्रत्एक दिन देश में टीकाकरण में प्रगति हो रही है और टीकाकरण के 68.55 फीसदी लाभार्थी 10 राज्यों के हैं।

मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से गत 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों में 81.58 प्रतिशत छह राज्यों में सीमित हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,835 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जबकि गत 24 घंटे में 1,773 मरीजों के ठीक होने के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा। इस अवधि में तमलिनाडु में 482 मरीजों ने बीमारी को मात दी। मंत्रालय ने बताया कि भारत में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.37 लाख है जो कुल संक्रमितों का 1.26 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में सामने आए नए मामलों में 86.25 प्रतिशत छह राज्यों में सीमित हैं। केरल में सबसे अधिक नए मामले आने का क्रम जारी है और गत 24 घंटे में 5,471 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु क्रमश: 3,611 और 477 नए मामलों के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं। मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में होने वाली मौतों में 78.3 प्रतिशत मौतें छह राज्यों में दर्ज की गई हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 38 लोगों ने इस अवधि में जान गंवाई जबकि केरल में 16 और तमिलनाडु व छत्तीसगढ़ में पांच-पांच लोगों की मौत दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...