back to top

भारत का विमान एमआरओ बाजार वर्ष 2031 तक चार अरब डॉलर का होगा: विमानन मंत्री

हैदराबाद। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बुधवार को कहा कि भारत में विमानों के मेंटनेंस, रिपेयर एवं ओवरहॉल (एमआरओ) का बाजार वर्ष 2031 तक लगभग चार अरब डॉलर होने का अनुमान है जिससे आने वाले समय में करीब 15 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत हो सकेगी। नायडू ने यहां फ्रांसीसी विमानन कंपनी सैफरान के नए इंजन एमआरओ केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि भारत विमानों की रखरखाव गतिविधियों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है।

हैदराबाद में स्थापित सैफरान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया का यह संयंत्र अगले साल से परिचालन में आ जाएगा जिससे देश की तेजी से बढ़ती विमानन क्षमता को मजबूती मिलेगी। नायडू ने कहा कि देश के ही भीतर विमानों एवं उसके इंजनों के रखरखाव, मरम्मत एवं देखभाल यानी एमआरओ गतिविधियां संचालित होने से आने वाले वर्षों में विदेशी मुद्रा में लगभग 15 अरब डॉलर की बचत हो सकेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय एमआरओ गतिविधियों से एयरलाइंस की लागत में आई यह बचत सीधे यात्रियों को लाभान्वित करेगी।

भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते नागर विमानन बाजारों में शामिल है। घरेलू एयरलाइंस ने अब तक।,500 से अधिक विमानों की आपूर्ति के आर्डर दिए हुए हैं। नागर विमानन मंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक विमानन केंद्र बनने की राह पर है और देश का एमआरओ क्षेत्र सालाना 8.9 प्रतिशत की दर से बढ़कर वर्ष 2031 तक लगभग चार अरब डॉलर का हो जाएगा। इस बीच, सैफरान ने कहा कि हैदराबाद में 45,000 वर्ग मीटर में स्थित एमआरओ संयंत्र प्रति वर्ष 300 लीप इंजनों की सर्विसिंग क्षमता रखेगा। शुरूआत में यह 250 कर्मचारियों के साथ संचालित होगा, जबकि पूर्ण क्षमता पर यह।,100 कर्मचारियों को रोजगार देगा।

सैफरान यहां दसॉ राफेल लड़ाकू विमानों के एम88 इंजन के लिए भी 5,000 वर्ग मीटर का अलग एमआरओ केंद्र बनाएगी, जिसमें सालाना 600 इंजन मॉड्यूल की सर्विसिंग होगी और 150 कर्मचारियों को रोजगार मिलेगा। कंपनी ने बताया कि भारत में स्थापित ये दोनों केंद्र दुनिया के सबसे बड़े एमआरओ संयंत्रों में शामिल होंगे और भारत में पहली बार कोई वैश्विक इंजन विनिर्माता ऐसी इकाई स्थापित कर रहा है।

RELATED ARTICLES

विभिन्न क्षेत्रों में जॉर्डन के साथ सहयोग का सार्थक विस्तार हुआ है : PM मोदी

अम्मान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जॉर्डन की अपनी यात्रा के ठोस नतीजों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, जल प्रबंधन,...

कर्नाटक में 2023-24 से अब तक 2,800 से अधिक किसानों ने की आत्महत्या: कृषि मंत्री

बेंगलुरु। कर्नाटक के कृषि मंत्री एन. चेलुवरायस्वामी ने राज्य विधानसभा में कहा कि 2023-24 से अब तक राज्य में कुल 2,809 किसानों ने आत्महत्या...

न्यायालय जांच समिति गठित करने को चुनौती देने वाली न्यायमूर्ति वर्मा की याचिका पर सुनवाई के लिए राजी

नयी दिल्ली।उच्चतम न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की उस याचिका पर सुनवाई करने पर सोमवार को सहमति जताई जिसमें...

काकोरी के अमर शहीदों की स्मृति में 37वीं साइकिल यात्रा 19 को

विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक व जनगीतों की प्रस्तुतियांशहर के इतिहासकार रवि भट्ट यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडीनेताजी सुभाष चौक निकट परिवर्तन चौक से...

दया का घर में मना येशु मसीह के जन्म उत्सव

सामूहिक नृत्यों द्वारा मसीह की महिमा का बखान कियालखनऊ। बेतहसदा फैलोशिप ट्रस्ट (दया का घर) द्वारा मसीह यीशु का जन्म उत्सव का आयोजन मलिहाबाद...

दृढ़ संकल्प, अटूट भक्ति और ईश्वर पर परमविश्वास से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं

-कमता स्थित शंकरपुरी कालोनी में 25 दिसम्बर तक हो रहा है एकादश श्रीमद् भागवत कथा, कमता महोत्सव एवं 21 कुंडीय ज्ञान यज्ञ एवं भण्डारे...

रंगमंच, संगीत और साहित्य के संगम से सजेगा रेपर्टवा

18 से 21 दिसंबर तक होगा आयोजनलखनऊ। रेपर्टवा फेस्टिवल का इस साल 13वां सीजन है जिसका आयोजन गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में चार...

2025 का इफको साहित्य सम्मान मैत्रेयी पुष्पा और अंकिता जैन को युवा सम्मान

सम्मान 30 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगालखनऊ। उर्वरक क्षेत्र की अग्रणी सहकारी संस्था इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा वर्ष...

भातखण्डे शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

किसी भी स्तर पर कोई कमी न रह जाएलखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभाने...