back to top

महिला खिलाड़ियों को समान भुगतान के पक्ष में भारतीय : बीबीसी

नई दिल्ली। अधिकतर भारतीयों का मानना है कि महिला खिलाड़ियों को भी पुरुष खिलाड़ियों के समान ही भुगतान मिलना चाहिए लेकिन 38 प्रतिशत का कहना है कि जिन खेलों में महिलाएं शामिल होती हैं वे पुरुषों वाले खेलों की तुलना में अधिक मनोरंजक नहीं होते हैं। बीबीसी के एक शोध में यह नतीजा निकला है।

इस शोध में 14 भारतीय राज्यों के 10181 लोगों के जवाब शामिल किए गए हैं जिनमें से तीन चौथाई लोगों का कहना था कि उनके जीवन में खेल महत्वपूर्ण हैं लेकिन केवल 36 प्रतिशत ही किसी तरह के खेल या शारीरिक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। इसमें इसके साथ ही कहा गया हैकि 42 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि उन्होंने खेलों में हिस्सा लिया है जबकि ऐसी महिलाओं की संख्या केवल 29 प्रतिशत ही है। जो लोग 15 से 24 साल के हैं वे अधिकतर खेल खेलते हैं।

शोध से पता चला है कि जो अविवाहित हैं उनके खेलों में भाग लेने की अधिक संभावना होती है। अविवाहितों में 54 प्रतिशत खेलों में हिस्सा लेते हैं जबकि ऐसे विवाहित या तलाकशुदा लोगों की संख्या 30 फीसदी है। इसमें कहा गया है कि 41 प्रतिशत का मानना है कि महिला खिलाड़ी भी पुरुष खिलाड़ियों के समान ही बेहतर हैं। हालांकि सर्वे में भाग लेने वाले तीसरे भारतीय का लगता है कि महिला खिलाड़ी पुरुष खिलाड़ियों की तुलना में अच्छी नहीं होती है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...