back to top

भारतीय खिलाड़ी बेमबेम और आशालता एशिया की सर्वकालिक ड्रीम इलेवन के लिए नामांकित

नयी दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की दिग्गज खिलाड़ी बेमबेम देवी और आशालता देवी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) महिला एशियाई कप की सर्वकालिक ड्रीम इलेवन फुटबॉल टीम के लिए नामांकित किया गया है। पद्म श्री से सम्मानित होने वाली एकमात्र भारतीय महिला फुटबॉलर पूर्व कप्तान बेमबेम ड्रीम इलेवन टीम के लिए नामांकित 12 मिडफील्डरों में से एक हैं।बेमबेम और आशालाता दोनों मणिपुर से हैं, जो देश में महिला फुटबॉल का एक प्रमुख केंद्र है।

एएफसी ने एक बयान में कहा,दो दशकों से अधिक समय तक के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान बेमबेम देवी भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ियों की एक पीढ़ी की नायिका थीं। बयान में कहा गया है, वह 2003 में एएफसी महिला एशियाई कप में भारतीय टीम की कप्तान थीं और उन्हें दो बार एआईएफएफ महिला प्लेयर आफ द ईयर चुना गया है। उन्हें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिले हैं। आशालता ने 2022 में भारत में महिला एशियाई कप में भारतीय टीम की कप्तानी की।

एएफसी ने कहा,आशालता देवी भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की सबसे कुशल डिफेंडर में से एक हैं। एक दमदार सेंटर बैक के रूप में उन्होंने 2022 में एएफसी महिला एशियाई कप में पदार्पण किया। प्रदर्शन में उनकी निरंतरता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें 2019 में एआईएफएफ महिला प्लेयर आफ द ईयर नामित किया गया था। आशालता उन 12 डिफेंडरों में से एक हैं जिन्हें ड्रीम इलेवन के लिए नामांकित किया गया है। ड्रीम इलेवन के लिए पांच गोलकीपर और 12 फॉरवर्ड खिलाड़ियों को भी नामांकित किया गया है। इसके लिए मतदान 21 नवंबर को शुरू हुआ और यह 10 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा।महिला एशियाई कप एक से 21 मार्च 2026 तक आस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...