back to top

भारतीय नौसेना एक उत्कृष्ट बल : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना को बधाई दी और उसे एक उत्कृष्ट बल बताया। सिंह ने ट्वीट कर भारतीय नौसेना के पेशेवर व्यवहार की प्रशंसा की और भारत के समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए उसके प्रयासों का विशेषतौर पर उल्लेख किया।

सिंह ने कहा, भारतीय नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर इस उत्कृष्ट बल के सभी कर्मियों को मेरी शुभकामनाएं। समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करके हमारे समुद्र को सुरक्षित रखने में भारतीय नौसेना सबसे आगे हैं। मैं उनकी वीरता, साहस और पेशेवर रवैए को सलाम करता हूं। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने भी नौसेना दिवस पर राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश के शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी।

वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्घ के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा कराची बंदरगाह पर किए गए हमले की याद में प्रत्एक वर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। एक संदेश में एडमिरल सिंह ने भारत की समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को सुनिश्चित करने में नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में चीनी नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए क्षेत्र में अपनी गतिविधि बढ़ा दी है।

एडमिरल सिंह ने कहा, नौसेना दिवस 2020 के अवसर पर देश की समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता सुनिश्चित करने के वास्ते हम राष्ट्र की सेवा के लिए भारतीय नौसेना की दृढ़ प्रतिबद्घता को दोहराते हैं। नौसेना दिवस के अवसर पर कई केंद्रीय मंत्रियों, राजनयिकों और प्रमुख हस्तियों ने भारतीय नौसेना को बधाई दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि विदेशों में भारत के हितों को सुनिश्चित करने में उनका मंत्रालय नौसेना का करीबी सहयोगी रहा है और दोनों पक्षों ने मिलकर मानवीय सहायता प्रदान की है तथा आपदा के समय राहत मुहैया कराई है जिसने देश का मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा, इस भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए आशान्वित हूं। अमेरिकी राजदूत केन जस्टर ने भी भारतीय नौसेना को बधाई दी और पिछले महीने हुए सफल मालाबार नौसेना अभ्यास का जिक्र किया। उन्होंने ट्वीट किया, भारत में अमेरिकी दूतावास की ओर से नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना को बहुत बहुत बधाई। इस साल के सफल मालाबार नौसेना अभ्यास में अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करने के लिए शुक्रिया। आशा करता हूं कि भारत-अमेरिका रक्षा भागीदारी में लगातार वृद्धि होती रहेगी।

भारत ने क्वाड सदस्य देशों को मालाबार नौसेना अभ्यास के लिए आमंत्रित किया था। क्वाड देशों में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। इसका लक्ष्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त नौवहन सुनिश्चित करना है। हाल के वर्षों में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन का दखल बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एडमिरल सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्घ है।

RELATED ARTICLES

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जम्मू-श्रीनगर...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

नागपुर के संविधान चौक पर करीब 5 घंटे से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटाया

नागपुर। नागपुर पुलिस ने बुधवार देर रात संविधान चौक पर करीब पांच घंटे से प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को हटाकर पुलिस वाहनों में...

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जम्मू-श्रीनगर...

यूक्रेन युद्ध पर कूटनीति तेज… लावरोव से मुलाकात में अमेरिकी भूमिका पर चर्चा करेंगे रुबियो

मनीला।अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बृहस्पतिवार को फिलीपीन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह यूक्रेन...

भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती… राजदूत क्वात्रा ने सीनेटर टिम शीही से की मुलाकात, रक्षा व व्यापार पर गहन चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर और नौसेना के विशेष बल ‘सील’ के पूर्व सदस्य टिम शीही से...

श्रीलंका की नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा...