back to top

श्रीलंका की नौसेना ने 9 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में कम से कम नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनकी एक नौका भी जब्त कर ली गई। श्रीलंका की नौसेना ने यह जानकारी दी।

नौसेना ने कहा कि ये मछुआरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर तलैमन्नार के उत्तर में स्थित श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे।मछुआरों के मुद्दे को लेकर जारी तनाव के बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं। यह मुद्दा भारत-श्रीलंका संबंधों में तनाव का लंबे समय से कारण रहा है।

श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि बुधवार शाम चलाए गए अभियान के दौरान नौ मछुआरों को गिरफ्तार किया गया। नौसेना के अनुसार, मछली पकड़ने वाली 50 से अधिक भारतीय नौकाओं ने ईरानातीवु के दक्षिण में श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित तौर से अवैध रूप से प्रवेश किया और वहां गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ी जा रही थीं।

श्रीलंका की नौसेना ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए नौ भारतीय मछुआरों और जब्त की गई उनकी नौका को कानूनी कार्रवाई के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक के हवाले कर दिया गया।

इस वर्ष 15 अप्रैल तक कोलंबो के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंका की नौसेना 128 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर चुकी थी और 18 नौकाएं जब्त कर चुकी थी।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में लंबे समय से विवाद का विषय रहा है। श्रीलंका की नौसेना पर पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने तथा श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित अवैध प्रवेश की कई घटनाओं में उनकी नौकाएं जब्त करने के आरोप भी लगते रहे हैं।

पाक जलडमरूमध्य, जो तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच स्थित एक संकरा समुद्री मार्ग है, भारत और श्रीलंका दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का समृद्ध क्षेत्र है।दोनों देशों के मछुआरे अनजाने में एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाने के कारण अक्सर गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा

जम्मू। जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के चलते जम्मू-श्रीनगर...

यूक्रेन युद्ध पर कूटनीति तेज… लावरोव से मुलाकात में अमेरिकी भूमिका पर चर्चा करेंगे रुबियो

मनीला।अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो बृहस्पतिवार को फिलीपीन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह यूक्रेन...

भारत-अमेरिका संबंधों को नई मजबूती… राजदूत क्वात्रा ने सीनेटर टिम शीही से की मुलाकात, रक्षा व व्यापार पर गहन चर्चा

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सीनेटर और नौसेना के विशेष बल ‘सील’ के पूर्व सदस्य टिम शीही से...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की गई जान

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार की शाम खराब मौसम के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से...

अखिलेश ने नड्डा के प्रेस कांन्फ्रेंस पर कसा तंज,बोले-विभाग किसी और मंत्री का और जवाब किसी और मंत्री का

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की संवाददाता सम्मेलन पर तंज करते हुए कहा कि...

सलमान खान का छात्रों को समर्थन… पेपर लीक को बताया गंभीर मुद्दा, प्रभावितों के प्रति जताई संवेदना

नयी दिल्ली। प्रश्नपत्र लीक को एक गंभीर मुद्दा बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया।...