back to top

भारतीय कंपनियां साठगांठ वाले पूंजीवाद से नहीं, नवाचार से कामयाबी हासिल कर सकती हैं: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में कुछ भारतीय कंपनियों के दो पहिया वाहनों के सड़कों पर नजर आने का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत की कंपनियां साठगांठ वाले पूंजीवाद से नहीं, बल्कि नवाचार से कामयाबी हासिल कर सकती हैं।

राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के चार देशों के दौरे पर हैं।उन्होंने कोलंबिया में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल की एक तस्वीर ‘एक्स’ पर साझा करते हुए कहा, बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में इतना अच्छा प्रदर्शन करते देखकर गर्व महसूस हो रहा है।

यह दर्शाता है कि भारतीय कंपनियां साठगांठ वाले पूंजीवाद से नहीं, बल्कि नवाचार से सफलता हासिल कर सकती हैं। राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कोलंबिया के मेडेलिन स्थित ईआईए विश्वविद्यालय में आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में दावा किया था कि मौजूदा समय में भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था पर व्यापक हमला’’ हो रहा है, लेकिन यह एक ऐसा बड़ा जोखिम है जिससे देश को पार पाना होगा।

उन्होंने यह भी कहा था कि देश के लिए यह जरूरी है कि विभिन्न परंपराओं को पनपने दिया जाए, क्योंकि हम चीन जैसा नहीं कर सकते जहां लोगों का दमन किया जाता है और एक अधिनायकवादी व्यवस्था चलाई जाती है।

RELATED ARTICLES

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...

अर्थ डे पर लखनऊ में शहरी पौधा का हरित जागरूकता अभियान

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहरी संयंत्र द्वारा लखनऊ में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों...

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...

अर्थ डे पर लखनऊ में शहरी पौधा का हरित जागरूकता अभियान

लखनऊ। पृथ्वी दिवस के अवसर पर शहरी संयंत्र द्वारा लखनऊ में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के 'इक्षु रस' (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन ​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...