back to top

कोरोना संकट के कारण इस साल हज के लिए नहीं जाएंगे भारतीय नागरिक : नकवी

नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब सरकार के आग्रह पर इस साल भारत से किसी को भी हज के लिए नहीं भेजने का फैसला किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि हज-2020 के लिए आवेदन करने वाले दो लाख से अधिक लोगों को उनके पूरे पैसे वापस भेजे जाएंगे। साथ ही कहा कि मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के बिना हज पर जाने के लिए आवेदन करने वाली करीब 2300 महिलाओं को अगले साल नए सिरे से आवेदन नहीं करने होंगे और वो हज के लिए जा सकेंगी।

नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, कल रात सऊदी अरब सरकार के हज मंत्री का फोन आया था। उन्होंने पूरी दुनिया में कोरोना महामारी के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा है कि हज-2020 के लिए इस बार भारत से हज यात्रियों को नहीं भेजा जाए। उन्होंने कहा कि हमने सऊदी अरब के फैसले का सम्मान करते हुए निर्णय लिया है कि इस बार भारतीय हज यात्रियों को नहीं भेजा जाएगा।

मंत्री के मुताबिक, आजाद भारत में यह पहली बार होगा कि भारत से लोग हज पर नहीं जाएंगे। नकवी ने कहा कि अब तक हज-2020 के लिए 2 लाख 13 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदकों द्वारा जमा कराया गया पूरा पैसा बिना किसी कटौती के तत्काल वापस किए जाने की प्रक्रिया आज से ही शुरू कर दी गई है। यह पैसा डीबीटी के जरिए आवेदकों के खाते में भेजा जाएगा।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि करीब 2300 मुस्लिम महिलाओं ने बिना मेहरम(पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जाने के लिए आवेदन किया था, इन महिलाओं को हज- 2021 में इसी आवेदन के आधार पर हज यात्रा पर भेजा जाएगा साथ ही अगले वर्ष भी जो महिलाएं बिना मेहरम हज यात्रा हेतु नया आवेदन करेंगी उन सभी को भी हज यात्रा पर भेजा जाएगा।

उनके अनुसार, बिना मेहरम के हज पर जाने का आवेदन करने वाली महिलाओं को छोड़कर अन्य सभी आवेदकों को अगले साल हज के लिए नए सिरे से आवेदन करने होंगे। नकवी ने कहा कि 2019 में 2 लाख भारतीय मुसलमान हज यात्रा पर गए थे, जिनमे 50 प्रतिशत महिलाएं शामिल थी। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नरेंद्र मोदी सरकार के अंतरगर्त 2018 में शुरू की गई बिना मेहरम महिलाओं को हज पर जाने की प्रक्रिया के तहत अब तक बिना मेहरम के हज पर जाने वाली महिलाओं की संख्या 3,040 हो चुकी है।

गौरतलब है कि सऊदी अरब हज एवं उमरा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि वैश्विक कोरोना महामारी के चलते धार्मिक स्थलों पर भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय लिया गया है कि विभिन्न देशों के जो लोग इस समय सऊदी अरब में रह रहे हैं उन्हीं के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए हज की जाएगी।

भारतीय हज कमेटी ने कुछ दिनों पहले ही एक परिपत्र के माध्यम से हज-2020 पर जाने के लिए चयनित लोगों से कहा था कि हज पर नहीं जाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने पैसे वापस ले सकते हैं। हज-2020 जुलाई के आखिर और अगस्त महीने की शुरुआत के बीच की अवधि में प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

प्रियंका गांधी बोलीं- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था विधेयक, संविधान और विपक्षी एकजुटता की जीत हुई

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं होने का हवाला देते...

क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?….पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में...

केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, यात्रा तैयारियों का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)। विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा के लिए 22 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के साथ...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...