back to top

कारगिल युद्ध के नायकों के परिवारों को भारतीय सेना ने 26वें विजय दिवस से पहले किया नमन

लखनऊ। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने एक भावुक अभियान की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए देशभर में एक संपर्क कार्यक्रम चलाया है। इस कार्यक्रम के तहत सेना के प्रतिनिधि कारगिल के वीरों के गृह नगरों का दौरा कर रहे हैं, उनके परिवारों से मिल रहे हैं और व्यक्तिगत रूप से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ये दौरे भारतीय सेना की ओर से शहीदों और उनके परिवारों द्वारा दिए गए बलिदानों के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान को पुनः पुष्टि करते हैं।

सेना के प्रतिनिधियों ने परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित कैप्टन मनोज पांडे के लखनऊ स्थित परिवार से मुलाकात की। कैप्टन मनोज कुमार पांडे, एक 24 वर्षीय युवा सेना अधिकारी, आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने खलुबर टॉप को पुनः प्राप्त करने के लिए गोलियों से घायल होने के बावजूद आगे बढ़कर हमले का नेतृत्व किया और अंतिम सांस तक लड़ते रहे। कठिन भू-भाग और मौसम की विषम परिस्थितियों में उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की जो दृढ़ता, संकल्प और प्रेरणा दिखाई, वह बेजोड़ है। कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने उस क्षेत्र में हमारी विजय का मार्ग प्रशस्त किया।

उनके परिवारजनों ने गर्व और भावुकता से कहा, उनकी यादें हमारे साथ हर दिन रहती हैं। लेकिन सेना की यह मुलाकात हमें यह महसूस कराती है कि देश आज भी हमारे साथ खड़ा है और उनके बलिदान को नहीं भूला है। राष्ट्र सदैव वीर कैप्टन मनोज कुमार पांडे परम वीर चक्र (मरणोपरांत) को एक नायक और अतुलनीय सैन्य नेतृत्वकर्ता के रूप में याद रखेगा।

RELATED ARTICLES

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...