back to top

भारत को साल के अंत तक मिल जाएगा कोविड-19 का टीका : हर्षवर्धन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत को नोवेल कोरोना वायरस की रोकथाम वाला टीका इस वर्ष के अंत तक मिल जाएगा। भारत में कोविड-19 के तीन टीके विकास के विभिन्न स्तर पर हैं, जिनमें से दो टीके स्वदेश निर्मित हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव ने हाल ही में बताया था कि कोविड-19 के दो स्वदेशी टीकों के मानवीय क्लीनिकल परीक्षण का पहला चरण पूरा हो गया है और परीक्षण दूसरे चरण में पहुंच चुका है।

इनमें से एक टीके को भारत बायोटेक ने आईसीएमआर के साथ मिलकर विकसित किया है और दूसरा टीका जाइडस कैडिला लिमिटेड ने तैयार किया है। पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 के संभावित टीके के दूसरे और तीसरे चरण का मानवीय क्लीनिकल परीक्षण करने की अनुमति दे दी गई है। यह अगले सप्ताह परीक्षण शुरू कर सकती है।

हर्षवर्धन ने शनिवार को हिंदी में ट्वीट किया, मैंने उम्मीद जताई है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत इस साल के आखिर तक कोरोना वायरस का टीका हासिल कर लेगा। इस बीच, आईसीएमआर भारत तथा विदेशों में कोविड-19 के टीके के विकास के बारे में जानकारी देने के लिए एक पोर्टल बना रहा है, जिस पर अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी दी जाएगी।

आईसीएमआर में महामारी विज्ञान एवं संचारी रोग विभाग के प्रमुख समीरन पांडा ने शनिवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि पोर्टल बनाने का उद्देश्य कोविड-19 के टीके के विकास के बारे में सारी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाना है क्योंकि अभी इस सबंध में सारी सूचनाएं बिखरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल अगले हफ्ते तक शुरू हो सकता है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...